Move to Jagran APP

विपक्षी वोट बैंक के कारण करते रहे 370 का विरोध : जेपी नड्डा

लोहरदगा एवं गुमला में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर किया प्रहार जेएनए

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 07:39 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 07:39 AM (IST)
विपक्षी वोट बैंक के कारण करते रहे 370 का विरोध : जेपी नड्डा
विपक्षी वोट बैंक के कारण करते रहे 370 का विरोध : जेपी नड्डा

लोहरदगा एवं गुमला में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर किया प्रहार

prime article banner

जेएनएन, लोहरदगा/गुमला : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध विपक्षी दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के कारण करते रहे हैं। इसके हटाने से इनका वोट बैंक ही खत्म नहीं हुआ, बल्कि इनकी रोजी-रोटी भी खत्म हो गई। वे शुक्रवार को लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर एवं गुमला के शहीद बख्तर सॉय सिंह मुंडा ऑडिटोरियम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा से जुड़ना भाग्य की बात है, क्योंकि भाजपा को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां वंशवाद और परिवारवाद पर टिकी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सदस्यों की संख्या से 7 देशों की आबादी भी ज्यादा है।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देश को नई दिशा दी है। मोदी और शाह का कहना है कि अभी अच्छे दिन बाकी हैं, अभी बंगाल बाकी है। झारखंड के बाद बंगाल, ओडिशा समेत अन्य विधानसभा चुनाव भी जीतना अभी बाकी है। कहा कि झारखंड के विकास को रफ्तार देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बार चुनाव में रिकार्ड जीत का संकल्प लेकर काम करना है।

जम्मू-कश्मीर में आदिवासियों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व

लोहरदगा की धरती से आदिवासी वोटरों को साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अभी जम्मू-कश्मीर का परिसीमन होगा। इसके बाद एसटी और एससी के लिए सीटें भी निकलेंगी। वहां के आदिवासी भी जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में कभी भी अनुच्छेद 370 को स्थायी करने का प्रयास नहीं किया, वजह साफ थी कि कांग्रेस को भी पता था कि 370 देश के लिए सही नहीं है। कहा कि लोकसभा की तरह झारखंड विधानसभा का चुनाव भी शान से जीतकर पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाएंगे। लोहरदगा से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पहचान पत्र की योजना का शुभारंभ किया गया।

एक पार्टी ने लगातार आपको छला

है

गुमला में उन्होंने आह्वान किया कि जनजाति समुदाय के लोग नए भारत के निर्माण में सहभागी बनें। जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी ने लगातार आपको छलने का काम किया। भाजपा ने जनजातियों के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

कहा कि भाजपा ने 31 जनजाति सदस्यों को लोकसभा का टिकट दिया और सभी जीते। चार जनजाति सदस्य राज्यसभा में हैं। 370 हटाए जाने को ऐतिहासिक क्रांति की संज्ञा दी । कहा कि जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख में आदिवासियों को चुनाव लड़ने की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में थे मौजूद

मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री सीपी सिंह, सांसद सुदर्शन भगत, विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, झारखंड संगठन सह प्रभारी रामविचार नेताम, विधायक जीतु राम, नवीन जायसवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री दीपक प्रकाश।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.