कृषि सेवा नियुक्ति के लिए 3526 आवेदन पाए गए सही
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड कृषि सेवा वर्ग-2 (मूल कोटि) के पदों पर नियुक्ि
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Aug 2017 01:55 AM (IST)Updated: Sat, 26 Aug 2017 01:55 AM (IST)
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड कृषि सेवा वर्ग-2 (मूल कोटि) के पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों में से 3,526 आवेदनों को सही पाया है। आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों की निबंधन संख्या जारी कर दी है। वहीं, विभिन्न कारणों से सैकड़ों अभ्यर्थियों के आवेदन रद कर दिए गए हैं। हालांकि इन्हें 8 सितंबर तक आयोग के समक्ष अपना स्पष्टीकरण या आपत्ति जमा करने का अवसर दिया गया है। इनके भी कारण सहित सूची जारी कर दी गई है। दूसरी तरफ, 30 अभ्यर्थियों के आवेदन आवश्यक कागजात के अभाव में रद किए गए हैं। वहीं सात अभ्यर्थी ओवर एज पाए गए। चार अभ्यर्थियों के आवेदन को औपबंधिक स्वीकृति दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें