Move to Jagran APP

धनबाद-जमशेदपुर के SSP बदले, झारखंड में एक साथ 35 IPS का तबादला; देखें LIST

Jharkhand. राज्य के 35 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कोरोना वायरस की त्रासदी के बीच सरकार ने कई जिलों के एसपी बदल दिए हैं। बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 10:07 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 11:25 AM (IST)
धनबाद-जमशेदपुर के SSP बदले, झारखंड में एक साथ 35 IPS का तबादला; देखें LIST
धनबाद-जमशेदपुर के SSP बदले, झारखंड में एक साथ 35 IPS का तबादला; देखें LIST

रांची, जेएनएन। कोरोना वायरस की त्रासदी के बीच मंगलवार को एक साथ झारखंड के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल किए गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के 35 आइपीएस अफसरों का एक साथ ट्रांसफर किया गया है। कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। बताया गया कि राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की गिरती साख को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला किया है। हाल के दिनों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल और नए डीजीपी के आने के बाद इतने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना पहले ही जाहिर की जा रही थी। रांची के ग्रामीण एसपी रिषभ कुमार झा को चतरा का एसपी बनाया गया है।

loksabha election banner

धनबाद, जमशेदपुर सहित 12 जिलों के एसएसपी-एसपी बदले

सरकार ने राज्य के 35 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में धनबाद-जमशेदपुर सहित 12 जिलों के एसएसपी-एसपी, पांच रेंज डीआइजी और पांच नव प्रोन्नत डीआइजी भी शामिल हैं। कई नए चेहरे को जिले की कप्तानी मिली है। लोहरदगा में जहां प्रियंका मीणा एसपी बनकर जा रही हैं, वहीं साहिबगंज में अनुरंजन किस्पोट्टा को कप्तानी का मौका मिला है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार की देर शाम सभी 35 आइपीएस अधिकारियों की तबादला संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।

यहां सूची में देखें किन आइपीएस अफसरों के हुए तबादले... कौन कहां गए

डीआइजी

  1. अखिलेश कुमार झा : विशेष शाखा से रांची, पलामू का अतिरिक्त प्रभार।
  2. अमोल होमकर वीनूकांत : रांची से हजारीबाग।
  3. राजकुमार लकड़ा : दुमका से गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन।
  4. कुलदीप द्विवेदी : कोल्हान से झारखंड जगुआर।
  5. पंकज कंबोज : हजारीबाग से एसीबी।

एसपी से डीआइजी में प्रोन्नति के बाद स्थानांतरण

  1. ए. विजया लक्ष्मी : एसपी एटीएस से डीआइजी कार्मिक, डीआइजी बजट का अतिरिक्त प्रभार।
  2. नरेंद्र कुमार सिंह : एसपी देवघर से डीआइजी दुमका।
  3. राजीव रंजन सिंह : एसपी पाकुड़ से डीआइजी कोल्हान।
  4. शैलेंद्र कुमार सिन्हा : एसपी एसटीएफ से डीआइजी रेल।
  5. सुदर्शन प्रसाद मंडल : एसपी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा से डीआइजी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा।

एसपी रैंक

  1. अनूप बिरथरे : एसएसपी जमशेदपुर से समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज।
  2.  सुनील भास्कर : एसपी सीआइडी से एसपी एससीआरबी।
  3. पटेल मयूर कन्हैयालाल : एसपी हजारीबाग से समादेष्टा जैप-8 पलामू। समादेष्टा आइआरबी-10 पलामू का अतिरिक्त प्रभार।
  4. एम. तमिल वाणन : एसपी कोडरमा से एसएसपी जमशेदपुर।
  5. वाइएस रमेश : एसपी दुमका से एसपी गोड्डा। इन्हें समादेष्टा आइआरबी-8 का अतिरिक्त प्रभार।
  6.  कार्तिक एस. : एसपी सरायकेला-खरसांवा से एसपी हजारीबाग। इन्हें समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार।
  7. अश्विनी कुमार सिन्हा : एसपी गढ़वा से एसपी विशेष शाखा।
  8. शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल : एसपी गोड्डा से एसपी झारखंड जगुआर। एसपी एटीएस का अतिरिक्त प्रभार।
  9. मोहम्मद अर्शी : एसपी अभियान नक्सल से एसपी सरायकेला-खरसांवा।
  10. प्रियदर्शी आलोक : एसपी लोहरदगा से समादेष्टा जैप-3, गोविंदपुर धनबाद।
  11. किशोर कौशल : एसएसपी धनबाद से एसपी जेएपीटीसी पद्मा। एसपी जेपीए का भी प्रभार।
  12. अखिलेश बी. वारियर : एसपी चतरा से एसएसपी धनबाद।
  13. अंजनी कुमार झा : एसपी सीआइडी हैं। इन्हें एसपी आइटीएस का अतिरिक्त प्रभार।
  14. अंबर लकड़ा : समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन से एसपी दुमका। इन्हें समादेष्टा एसआइआरबी-1 दुमका का अतिरिक्त प्रभार।
  15. हरिलाल चौहान : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन का अतिरिक्त प्रभार।
  16. प्रियंका मीणा : एसपी आइटीएस से एसपी लोहरदगा।
  17. अमन कुमार : एसपी साहिबगंज से एसपी सीटीसी मुसाबनी।
  18. अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी जेएपीटीसी पद्मा से एसपी साहिबगंज।
  19. मणिलाल मंडल : एसपी एसीबी से एसपी पाकुड़।
  20. आनंद प्रकाश : एसपी विशेष शाखा से एसपी रेल जमशेदपुर।
  21. एहतेशाम वकारिब : एसपी रेल जमशेदपुर से एसपी कोडरमा।
  22. खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव : एसपी एससीआरबी एसपी गढ़वा।
  23. पीयूष पांडे : एसपी ग्रामीण जमशेदपुर से एसपी देवघर। इन्हें समादेष्टा जैप-5 का अतिरिक्त प्रभार।
  24. सौरभ : एसपी सिटी रांची को एसपी ग्रामीण रांची का अतिरिक्त प्रभार।
  25. ऋषभ कुमार झा : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी चतरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.