इस बार चुनाव में नजर आया नारी सशक्तीकरण
रांची नगर निगम चुनाव में महिलाओं ने अपनी ताकत दिखाई। 53 में से 32 वाडोँ्र पर महिलाओं ने कब्जा जमाया। शहर की मेयर इस बार महिला ही बनी। आशा लकड़ा ने एक बार फिर जीत हासिल की। मेयर पद की निकटतम प्रत्याशी भी महिला ही थी।
फहीम अख्तर, रांची : रांची नगर निगम चुनाव में महिलाओं ने अपनी ताकत दिखाई। पार्षद पद की आधी से अधिक सीटों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया। 53 में से 32 सीटें महिलाओं ने हथिया ली। मेयर के पद पर भी एकबार फिर महिला ही काबिज हुई। कई वार्ड ऐसे थे, जहां महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं था, इसके बावजूद उन वार्डो में महिलाओं ने पुरुषों को मात दी। इनमें वार्ड 23 की प्रत्याशी साजदा खातून ने पुरुष प्रत्याशियों को हराकर सीट पर कब्जा किया। इसी तरह वार्ड नंबर चार की प्रत्याशी हुस्ना आरा ने भी पुरुष प्रत्याशियों को मात दी। इस बार की निगम चुनाव का परिणाम महिलाओं के लिए उत्साह जनक रहा। अल्पसंख्यक और आदिवासी समुदाय की महिलाओं को अच्छी सफलता मिली। पूरे चुनाव में सात अल्पसंख्यक महिलाएं चुनकर आई हैं। वहीं आदिवासी समुदाय की 14 महिलाओं ने जीत हासिल की।
218 महिलाएं थी चुनावी मैदान में
राची नगर निगम चुनाव में कुल 218 महिलाएं चुनावी मैदान में थी। इनमें तीन महिलाएं मेयर पद की प्रत्याशी थी, दो डिप्टी मेयर पद की और 213 वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रही थी। इनमें अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की संख्या इन समुदाय के पुरुषों से अधिक थी। अनुसूचित जनजाति की 60 महिलाएं विभिन्न वाडरें से पार्षद का चुनाव लड़ रही थीं। इनमें अल्पसंख्यक समुदाय की कुल 24 महिलाएं चुनावी मैदान में थी। इनमें महिलाओं के लिए 13 वार्ड आरक्षित थे।
मतगणना स्थल पर भी था महिलाओं का दबदबा
मतगणना स्थल पर भी महिलाएं हावी दिखीं। कहीं अभिकर्ता के रूप में, कहीं प्रत्याशी के रूप में तो कहीं व्यवस्था बनाने में भूमिका निभाती हुई। मतगणना स्थल पर महिला सशक्तीकरण की झलक साफ दिखाई दे रही थी। एक के बाद एक महिला प्रत्याशियों के जीतने की घोषणा होती रही। इन वार्ड में महिलाओं की हुई जीत
वार्ड 3 : बसंती लकड़ा
वार्ड 4: हुस्ना आरा
वार्ड 5 : गायत्री देवी
वार्ड 6 : मोनिका खलखो
वार्ड 7 : सुजाता कच्छप
वार्ड 8 : वीणा अग्रवाल
वार्ड 9 : प्रीति रंजन
वार्ड 11 : रंजू सिंह
वार्ड 13 : पूनम देवी
वार्ड 15 : जरमिन कुजूर
वार्ड 16 : नाजिम रजा
वार्ड 17 : शबाना खान
वार्ड 18 : आशा देवी
वार्ड 19 : रौशनी खलखो (निर्विरोध)
वार्ड 22 : नाजिया असलम
वार्ड 23 : सजदा खातून
वार्ड 24 : विजयालक्ष्मी सोनी
वार्ड 28 : रश्मि चौधरी
वार्ड 29 : सोनी परवीन
वार्ड 30 : रीमा देवी
वार्ड 32 : सुनीता देवी
वार्ड 33 : सुषमा टोप्पो
वार्ड 36 : सबिता कुजूर
वार्ड 40 : सुचिता रानी रॉय
वार्ड 41 : उर्मिला यादव
वार्ड 46 : रीता मुंडा
वार्ड 47 : कविता सागा
वार्ड 48 : माग्र्रेट मिंज
वार्ड 49 : जमीला खातून
वार्ड 50 : पुष्पा तिर्की
वार्ड 51 : सविता लिंडा
वार्ड 53 : निर्मला कच्छप
-----------