आइएएस में प्रोन्नति की फाइल दिल्ली गई
रांची : राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के नामों का अनुमोदन झारखंड सरकार के स्तर से हो गया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। मंगलवार को विमान से विभाग के प्रतिनिधि नई दिल्ली जाकर संघ लोक सेवा आयोग को अनुशंसित अधिकारियों की सूची सौंप देंगे।
रांची : राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के नामों का अनुमोदन झारखंड सरकार के स्तर से हो गया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। मंगलवार को विमान से विभाग के प्रतिनिधि नई दिल्ली जाकर संघ लोक सेवा आयोग को अनुशंसित अधिकारियों की सूची सौंप देंगे। सूची की एक प्रति केंद्रीय कार्मिक पेंशन मंत्रालय को और एक प्रति यूपीएससी को भेजी जाएगी। दोनों जगहों से हरी झंडी मिलने के बाद सभी अधिकारियों को आइएएस का दर्जा मिल जाएगा।
-----------
इन अधिकारियों को मिला है प्रमोशन
राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में रणेंद्र कुमार, सत्येंद्र तिवारी, राजकुमार चौधरी, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, चितरंजन कुमार, बीपीएल दास, देवेंद्र भूषण सिंह, कमल जॉन लकड़ा, इकबाल आलम अंसारी, सुचित्रा सिन्हा, उदय प्रताप, राजकुमार, बीएन चौबे, रामलखन प्रसाद गुप्ता, शिशिर कुमार सिन्हा, राजेश कुमार पाठक, दिनेश प्रसाद, संजय कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, विनय कुमार राय, जगत नारायण प्रसाद, गणेश कुमार, दिलीप कुमार टोप्पो, शशिधर मंडल, दानियल कंडुलना, राम नारायण राम, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक कुमार शाही और चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप को आइएएस में प्रोन्नति मिली है। इनमें से देवेंद्र भूषण सिंह और राम नारायण राम को प्रोविजनली सेलेक्ट किया गया है।
-------
बैकलॉग क्लियर हो गया :
राज्य में तीन वर्षो से प्रशासनिक सेवा से अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति नहीं मिल पा रही थी। इस प्रकार बैकलॉग बन गया था जिसे अब क्लियर कर लिया गया है। झारखंड के अधिकारियों को 2014, 2015 और 2016 में आइएएस में प्रमोशन नहीं मिला है। 2014 में 4, 2015 में 7 और 2016 में 20 अधिकारियों का प्रमोशन आइएएस में होना था और इसे पूर्ण कर लिया गया।
---------