Move to Jagran APP

पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित 30 कर्मी-पदाधिकारी हटाए गए, पैतृक जिला-वाहिनी में किए गए वापस

Jharkhand News. इससे संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। जिन 30 पदाधिकारी-कर्मी को हटाया गया है वे लंबे समय से पूर्व के डीजीपी के कार्यकाल से पदस्थापित रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 09:23 AM (IST)
पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित 30 कर्मी-पदाधिकारी हटाए गए, पैतृक जिला-वाहिनी में किए गए वापस
पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित 30 कर्मी-पदाधिकारी हटाए गए, पैतृक जिला-वाहिनी में किए गए वापस

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रशाखाओं में पदस्थापित सिपाही से पुलिस निरीक्षक स्तर तक के 30 पदाधिकारी-कर्मियों को हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक जिला, इकाई व वाहिनी में वापस कर दिया गया है। इससे संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। जिन 30 पदाधिकारी-कर्मी को हटाया गया है, वे लंबे समय से पूर्व के डीजीपी के कार्यकाल से पदस्थापित रहे हैं।

loksabha election banner

वर्तमान डीजीपी एमवी राव के योगदान के बाद से ही मुख्यालय में यह चर्चा थी कि पुलिस मुख्यालय में सभी पुराने पदाधिकारियों-कर्मियों को हटाया जाएगा। उनके स्थान पर नए पदाधिकारी-कर्मी आएंगे, इसके लिए सभी जिला व इकाइयों को पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में ही आदेश जारी कर दिया था और सबकी सूची मांगी थी। अब पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रशाखा में वैसे पदाधिकारी-कर्मी पदस्थापित होंगे, जो कभी भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित नहीं रहे हैं और अपने कार्यों में दक्ष हैं।

जो पैतृक जिला में वापस हुए

इंस्पेक्टर

अजय कुमार साहू (विशेष शाखा), वीरेंद्र कुमार (विशेष शाखा), आसमान बोदरा (विशेष शाखा), जनार्दन कुमार सिंह (सीआइडी), इजाजुल हसन सिदि्दकी (सीआइडी), यदु साव (विशेष शाखा), विनय कुमार (विशेष शाखा) व ग्रेस कुल्लू (विशेष शाखा)।

दारोगा

सीताराम सिंह (विशेष शाखा), शैलेंद्र सहाय (विशेष शाखा), मनौवर हुसैन (विशेष शाखा), रवि रंजन कुमार (विशेष शाखा), सुभाष चंद्र कश्यप (जैप-2)।

जमादार :  अमरेंद्र कुमार सिंह (सीआइडी)।

हवलदार : दयाशंकर सिंह (जैप-2)।

सिपाही

लल्लू कुमार यादव (रांची), बसंती कुमारी (रांची), रेखा कुमारी (जैप-10), मोहम्मद इकबाल हुसैन (जैप-2), निलिमा तोपनो (जैप-10), कमलेश कुमार (जैप-2), राज सुष्मिता बाड़ा (जैप-10), ललन कुमार पांडेय (जैप-2), संगीता कुमारी (जैप-10), गोविंद कुमार (चतरा), अभिषेक कुमार (जैप-2), चंदन कुमार सिंह (एसीबी), सत्येंद्र कुमार सिंह (अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची), दशरथ उरांव (अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, रांची) व अजीत कुमार सिंह (अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.