Move to Jagran APP

IED Blast में घायल तीन जवानों का मेडिका में चल रहा इलाज, एक की स्थिति गंभीर

टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजी गांव स्थित जंगल पहाड़ी के क्षेत्र में गुरुवार को आइईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे से एक की स्थिति गंभीर है। मेडिका अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 11:32 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 11:32 AM (IST)
IED Blast में घायल तीन जवानों का मेडिका में चल रहा इलाज, एक की स्थिति गंभीर
IED Blast में घायल तीन जवानों का मेडिका में चल रहा इलाज। फाइल फोटो। जागरण

रांची, जासं । टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजी गांव स्थित जंगल पहाड़ी के क्षेत्र में गुरुवार को आइईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे से एक की स्थिति गंभीर है। मेडिका अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से लगातार 25 वर्षीय दीप तोपनो की स्थिति में गिरावट हो रही है।

loksabha election banner

हालांकि सर्जरी की गई है। आईसीयू में उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। लगातार सभी तरह की जांच व स्थिति की मॉनिटरिंग मेजर डॉ रमेश दास कर रहे हैं। इसके बाएं हाथ और छाती में काफी चोटें हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को तीनों घायल जवानों को एयर लिप्ट कर रांची लाया गया था। खेलगांव से सीधा मेडिका अस्पताल ले जाया गया। तीनों का इलाज मेजर डा. रमेश दास की देखरेख में चल रहा है। दीप तोपनाे के अलावा 27 वर्षीय निक्कु उरांव को बायें कंधे में हल्की चोट आई और 43 वर्षीय बाला गुरु के दायें हाथ में चोट है। डा मेजर रमेश दास के अनुसार इन दोनों की स्थिति सामान्य है। दोनों को वार्ड में रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.