Move to Jagran APP

Corona Update@8June: झारखंड में आज फिर मिले 51 नए कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

Jharkhand Corona Update. बताया जाता है कि सभी कोरोना पॉजिटिव प्रवासी हैं और कुछ ही दिन पहले लौटे थे। इसमें 11 गिरिडीह दो गुमला 5 चतरा और 12 पाकुड़ में मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 05:02 PM (IST)
Corona Update@8June: झारखंड में आज फिर मिले 51 नए कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल
Corona Update@8June: झारखंड में आज फिर मिले 51 नए कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में सोमवार को शाम पांच बजे तक कोरोना वायरस के 51 नए मरीज मिले हैं। इसमें से 11 गिरिडीह और दो कोरोना पॉजिटिव गुमला में मिले हैं। इसके अलावा 5 चतरा, 18 सिमडेगा में, 3 खूंटी में और 12 नए मरीज पाकुड़ में मिले हैं। पाकुड़ में मिले मरीजों की पुष्टि उपायुक्‍त कुलदीप चाैधरी ने की है। बताया जाता है कि सभी कोरोना पॉजिटिव प्रवासी हैं और कुछ ही दिन पहले लौटे थे। गिरिडीह में मिला कोरोना मरीजों में से एक बेंगलुरु और दो अन्‍य मुुंबई से लौटा था। अब झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्‍या 1176 हो गई है। गुमला में आज डुमरी और जारी प्रखंड में कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें जारी में मिली मरीज महिला है। गुमला में अब 42 मरीज हो गए हैं। चतरा में अब 6 मरीज हो गए हैं। इसमें एक स्‍वस्‍थ हो चुका है। चतरा में मिले सभी कोरोना मरीज प्रवासी हैं। खूंटी में मिले मरीजों की पुष्टि उपायुक्‍त ने की है। खूंटी में अब 13 मरीज हो गए हैं। सिमडेगा में भी कोरोना मरीजों की संख्‍या सौ पार कर गई है। यहां कुल 128 मरीज हो गए हैं।

loksabha election banner

गिरिडीह की बात करें तो यहां अब तक कुल 33 मरीज हो गए हैं। इसमें से 22 स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। आज गिरिडीह में मिले 11 मरीजों की पुष्टि सुबह हुई है। पाकुड़ में मिले 12 नए मरीजों को यहां आने के बाद क्‍वारंटाइन में रखा गया था। आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को क्वारंटीन सेंटर से कोविड 19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती किया जा रहा है। इससे पूर्व रविवार को भी 97 नए कोरोना पॉजिटिव मामले झारखंड में आए थे। हालांकि 17 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए थे। रविवार को मिले नए मरीज में से धनबाद में 25, सिमडेगा में 13, लोहरदगा में 11, पूर्वी सिंहभूम और जामताड़ा आठ-आठ, रामगढ़ में छह, खूंटी में पांच, गुमला में चार, गढ़वा, लातेहार तथा हजारीबाग में तीन-तीन और पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा तथा रांची में दो-दो तथा सरायकेला और बोकारो और में एक नए मरीज मिले हैं।

बता दें कि झारखंड में प्रवासियों की वापसी के बाद कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। अबतक राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट रहे रांची में जहां संक्रमण थमता दिखा रहा है, वहीं पूर्वी सिंहभूम अब बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 154 है। धनबाद और सिमडेगा में भी सक्रिय मरीजों की संख्या 80 के पार है। वहीं हजारीबाग और रामगढ़ में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि इन सभी जगह जल्दी ही कई मरीज स्वस्थ होने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.