रांची में 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 नाबालिग दोषी करार, 19 मार्च को सुनायी जाएगी सजा
चिल्ड्रन कम पोक्सो की विशेष अदालत ने बुधवार को 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन नाबालिग को दोषी करार दिया है। 19 मार्च को सजा सुनायी जाएगी। बता दें कि यह मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है।
By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 12:27 PM (IST)
रांची, जासं । चिल्ड्रन कम पोक्सो की विशेष अदालत ने बुधवार को 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन नाबालिग को दोषी करार दिया है। 19 मार्च को सजा सुनायी जाएगी। बता दें कि यह मामसा सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित द्वारा महिला थाना में कांड संख्या 37/18 दर्ज कराया गया था। तीनों नाबालिग की उम्र 16 वर्ष से अधिक है। इस कारण जूविनाइल जस्टिस बोर्ड ने मामले को चिल्ड्रन कोर्ट स्थानांतरित कर दिया था। अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी अपर लोक अभियोजक अशोक कुमार राय कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें