Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 209 कोरोना पॉजिटिव, 104 रांची में; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update मंगलवार को झारखंड में 15075 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 209 संक्रमित पाए गए। 104 संक्रमित सिर्फ रांची जिले में मिले। आज 105 मरीज स्वस्थ भी हुए। पूर्वी सिंहभूम में 31 बोकारो में 18 धनबाद में 11 तथा रामगढ़ में 10 नए संक्रमित मिले।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update रांची में कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है। यहां एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मंगलवार को सौ से अधिक नए संक्रमित की पहचान हुई। इससे पहले, लंबे समय बाद 19 दिसंबर को यहां सौ से अधिक नए संक्रमित मिले थे। हालांकि अन्य दिनों भी यहां 80 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित की पहचान प्रत्येक दिन हो रही थी। मंगलवार को पूरे राज्य में 15,075 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 209 संक्रमित पाए गए। इनमें से 104 संक्रमित सिर्फ रांची जिले में मिले। हालांकि यहां 105 मरीज स्वस्थ भी हुए। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 31, बोकारो में 18, धनबाद में 11 तथा रामगढ़ में दस नए संक्रमित मिले।
वहीं, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज तथा सरायकेला खरसावां में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। अन्य जिलों में दस से कम संख्या में नए संक्रमित मिले। इधर, राज्य के विभिन्न जिलों में 24 घंटे में 246 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस बीच तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें धनबाद के दो तथा दुमका के एक मरीज शामिल हैं। राज्य में नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 1,615 हो गई है।