लातेहार में पेड़ से टकराई बाइक, 2 घायल; एक रिम्स रेफर Latehar News
Jharkhand News. राहगीरों ने मानवता का परिचय दिखाते हुए घायल को सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया।
लातेहार, जासं। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत राजवार गांव में बाइक के पेड़ से टकराने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवक की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के आरागुंडी पंचायत के डाटम गांव निवासी राजू सिंह उम्र 23 वर्ष व जगेश्वर ठाकुर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। राहगीरों ने मानवता का परिचय दिखाते हुए घायल को सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सक डॉ. हरेन्द्रचंद्र महतो व स्वास्थ्य टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार कर जगेश्वर ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने घर लातेहार से बाइक से बालूमाथ जा रहा था। इसी दौरान राजवार पहुंचते ही बाइक अंसतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी भाजपा नेता संतोष पासवान को मिलते ही घायल का हाल चाल जानने को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों का इलाज करवाया। इधर सूचना पर स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।