Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 194 कोरोना पॉजिटिव, 2 की मौत; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update रांची में कोरोना का संक्रमण लगातार मिल रहा है। यहां एक बार फिर बुधवार को सौ से अधिक संख्या में नए संक्रमित मिले। स्थिति यह है कि राज्य में मिले 194 नए संक्रमित में 104 सिर्फ रांची में मिले हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update रांची में कोरोना का संक्रमण लगातार मिल रहा है। यहां एक बार फिर बुधवार को सौ से अधिक संख्या में नए संक्रमित मिले। स्थिति यह है कि राज्य में मिले 194 नए संक्रमित में 104 सिर्फ रांची में मिले हैं। बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 17,144 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 194 संक्रमित पाए गए। रांची के अलावा धनबाद में 17, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में 15-15 नए संक्रमित मिले। छह जिलों दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां तथा सिमडेगा में कोई संक्रमित नहीं मिला है। अन्य जिलों में एक-दो की संख्या में ही संक्रमित मिले हैं। रविवार को राज्य में 165 मरीज स्वस्थ हुए। इससे कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या की संख्या अब 1,429 हो गई है। इधर, रांची तथा धनबाद में एक-एक कोरोना मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।