Move to Jagran APP

Lohardaga Corona News: लोहरदगा में आज भाजपा नेता सहित 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Lohardaga Corona Update. भाजपा नेता के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद जिले में हड़कंप मच गया। नेता के संपर्क में आने वाले कई लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन कर दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:18 PM (IST)
Lohardaga Corona News: लोहरदगा में आज भाजपा नेता सहित 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
Lohardaga Corona News: लोहरदगा में आज भाजपा नेता सहित 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

लोहरदगा, जासं। Lohardaga Coronavirus Cases लोहरदगा जिले में शनिवार को दो और कोराेना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने की है। संक्रमित मरीजों में भाजपा नेता और एक प्रवासी कामगार शामिल हैं। नेता शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि प्रवासी कामगार भंडरा प्रखंड का रहने वाला है। दोनों संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 केयर सेंटर बालिका आवासीय छात्रावास में भर्ती करा दिया है।

loksabha election banner

दोनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। लोहरदगा जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित की पुष्टि के बाद संगठन से लेकर उनके शुभचिंतकों और मीडिया समूह में भी हड़कंप मच गया है। भाजपा के कई नेताओं के सैंपल की जांच की गई है। भाजपा नेता के संपर्क में आने वाले कई लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन कर दिया है।

सभी लोगों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भाजपा नेता के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाने में जुटा हुआ है। लोहरदगा जिले में अब संक्रमित की संख्या 101 पहुंच चुकी है। जिले के कोविड सेंटर में वर्तमान में कुल 45 लोग भर्ती हैं। जबकि 56 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं।

जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ चुकी है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों को तोड़ने वालों से कड़ाई से निपटा जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चलाते हुए अनावश्यक रूप से खुले दुकानों को बंद करा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.