Move to Jagran APP

रांची के मस्जिद में पकड़े गए 18 विदेशी मौलवी, पुलिस ने हिरासत में लिया; सभी के पासपोर्ट जब्त

Coronavirus Update. उनके साथ 2 दिल्ली 1 हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 05:53 AM (IST)
रांची के मस्जिद में पकड़े गए 18 विदेशी मौलवी, पुलिस ने हिरासत में लिया; सभी के पासपोर्ट जब्त
रांची के मस्जिद में पकड़े गए 18 विदेशी मौलवी, पुलिस ने हिरासत में लिया; सभी के पासपोर्ट जब्त

रांची, जासं। Coronavirus Lockdown राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में 18 विदेशी मौलवियों के रहने की जानकारी पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया। पकड़े गए सभी मौलवी ब्रिटिश नागरिक बताया जा रहे हैं। सभी विदेशी एक साथ हिंदपीढ़ी के बड़ी मस्जिद में रुके थे। उनके साथ दिल्ली के दो, हैदराबाद के एक और रांची के दो युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी लोगों को कोरोना वायरस महामारी का संदिग्‍ध मानते हुए रांची के खेलगांव स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

loksabha election banner

रांची डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर एसडीओ और हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस मस्जिद में मेडिकल टीम के साथ पहुंची और सभी विदेशियों को क्वारंटाइन किया गया। फिलहाल सभी के बारे में विस्‍तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उनके पासपोर्ट और वीजा की भी गहन जांच चल रही है। पूछताछ में उन्‍होंने पुलिस को जानकारी दी है कि विदेश से तबलीग जमात के लिए वे सभी आए थे। इसकी सूचना डीसी को मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया है। मेडिकल टीम ने सभी विदेशियों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच भी की है।

रांची के हिंदपीढ़ी बड़ी मस्जिद में विदेशियों के छुपे होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम ने 18 विदेशियों सहित 24 को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया है। पुलिस ने सोमवार की सुबह तड़के तीन बजे से चार बजे के बीच सभी को खेलगांव कैंपस में बने आइसोलेशन होम में शिफ्ट किया है। पुलिस के अनुसार, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया है।

क्वारंटाइन किए गए विदेशियों में यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, वेस्टइंडीज सहित भारत के अलग अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। इनमें दो युवक रांची के भी हैं। पूछताछ में विदेशियों ने बताया है कि वह भारत में तबलीगी जमात के लिए आए हुए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम ने उनके पासपोर्ट और वीजा को फिलहाल जप्त किया है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। कोतवाली डीएसपी  अजीत कुमार विमल ने कहा है प्रारंभिक सत्यापन में सभी के कागजात दुरुस्त मिले हैं किसी तरह का संदिग्ध जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

सभी की हुई मेडिकल जांच

पुलिस प्रशासन ने सभी विदेशी नागरिकों की मेडिकल जांच कराई है। मेडिकल के प्रारंभिक जांच में किसी में कोराना के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि, उन्हें आइसोलेट कर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सबकुछ ठीक रहने पर सभी को पुलिस छोड़ देगी। फिलहाल एसडीओ सभी विदेशी नागरिकों के कागजातों का सत्यापन कर रहे हैं। अबतक सभी के वीजा-पासपोर्ट सही मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.