Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में फिर मिले 189 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 78; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News झारखंड में 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के कुल 273 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं इस अवधि में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। शनिवार को राज्य में 19757 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 189 संक्रमित पाए गए। रांची में 78 नए संक्रमित मिले।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News झारखंड में 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के कुल 273 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, इस अवधि में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना मरीजों के लगातार स्वस्थ होने से राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,590 हो गए हैं। शनिवार को राज्य में 19,757 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 189 संक्रमित पाए गए। एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 78 नए संक्रमित मिले।
इसके बाद पलामू में 15, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में 12-12, धनबाद में 10, हजारीबाग में नौ, गढ़वा में आठ, दुमका में छह, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम तथा कोडरमा में पांच-पांच, रामगढ़ में चार, देवघर में तीन, गिरिडीह, लोहरदगा, साहिबगंज और गोड्डा में दो-दो तथा गुमला, खूंटी, लातेहार व चतरा में एक-एक नए संक्रमित मिले।
पाकुड़ तथा सिमडेगा में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। इधर, राहत की बात है कि रांची में 89, धनबाद में 34, पूर्वी सिंहभूम में 24, गुमला में 18, देवघर में 16, लोहरदगा में 14, बोकारो में 11, गढ़वा तथा खूंटी में नौ-नौ, पलामू में आठ, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम तथा जामताड़ा में छह-छह, दुमका में पांच, सरायकेला खरसावां में चार, पाकुड़ में तीन, गिरिडीह तथा कोडरमा में दो-दो, साहिबगंज में एक कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए।