Move to Jagran APP

Transfer News: झारखंड में 18 IAS का तबादला, एकसाथ 15 जिलों में उपायुक्‍त बदले; देखें LIST

झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक साथ राज्‍य में 18 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। प्रदेश के 15 जिलों में उपायुक्‍त बदले गए हैं। यहां देखें पूरी सूची कौन अधिकारी कहां से कहां गए...

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 07:10 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 08:34 PM (IST)
Transfer News: झारखंड में 18 IAS का तबादला, एकसाथ 15 जिलों में उपायुक्‍त बदले; देखें LIST
Transfer News: झारखंड में 18 IAS का तबादला, एकसाथ 15 जिलों में उपायुक्‍त बदले; देखें LIST

रांची, जेएनएन। झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक साथ राज्‍य में 18 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। प्रदेश के 15 जिलों में उपायुक्‍त बदले गए हैं। आज हुए तबादले में 5 प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को जिला का उपायुक्‍त बनाया गया है। 2 आईएएस अधिकारियों को जिलों में रिपीट किया गया है। खूंटी डीसी सूरज कुमार और गुमला के उपायुक्त शशि‍ रंजन के अलावा किसी उपायुक्त को नया जिला नहीं मिला। सभी कार्मिक भेजे गए हैं। 5 आईएएस अधिकारी पहली बार किसी जिला के उपायुक्‍त बने हैं। अबू बकर सिद्दीक पी. को कृषि का फुल प्रभार दिया गया है।

loksabha election banner

इस बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के ओएसडी गोपालजी तिवारी ने ओएसडी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने सीधे मुख्यमंत्री को अपना इस्‍तीफा मंगलवार को भेज दिया। हाला‍ंकि वे  नौकरी में अभी बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर कैबिनेट विभाग को भेज दिया है।

राजेश सिंह, बोकारो के डीसी बनाए गए हैं। पहली बार किसी दिव्‍यांग को जिले के उपायुक्त का भार सौंपा गया है। यह अहम जिम्‍मेवारी आंखों से दिव्यांग राजेश सिंह को सरकार ने दी है। उन्‍हें बोकारो का उपायुक्‍त बनाया गया है। पटना के धनरूआ के रहने वाले राजेश सिंह ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आईएएस बनने में सफलता हासिल की थी।

रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर सहित 15 जिलों के उपायुक्त बदले

राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया। 15 जिलों में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बदले गए हैं, इनमें राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर सहित अन्य जिले शामिल हैं। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को हटाते हुए राज्य सरकार ने झारखंड कैडर के 2011 बैच के आइएएस अधिकारी छवि रंजन को नया उपायुक्त बनाया है। इसी तरह खूंटी के डीसी सूरज कुमार जमशेदपुर के नए उपायुक्त बनाए गए हैं, जबकि परियोजना निदेशक उमाशंकर ङ्क्षसह धनबाद के उपायुक्त होंगे।

हटाए गए मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपालजी तिवारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) गोपालजी तिवारी पद से हटा दिए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा। तिवारी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 10 जुलाई को उन्होंने नौ दिनों के अवकाश का आवेदन दिया था, तभी कयास लगाया जा रहा था कि उनका हटना तय है। वे पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

जो पहली बार बने उपायुक्त

भोर सिंह यादव, दिव्यांशु झा, फैज अक अहमद, सुशांत गौरव व शशि रंजन

राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत पांच अफसर भी बने उपायुक्त

राजेश कुमार पाठक, चितरंजन कुमार, दिलीप कुमार टोप्पो, सुशील कुमार सिन्हा और कमलेश्वर प्रसाद सिंह।

दो डीसी को ही नया जिला, शेष कार्मिक भेजे गए

स्थानांतरित उपायुक्तों में खूंटी डीसी सूरज कुमार और गुमला डीसी शशि रंजन को ही नए जिले का उपायुक्त बनाया गया है, शेष को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान देने को कहा गया है।

यहां देखें पूरी सूची, कौन अधिकारी कहां से कहां गए...

जानें कौन कहां गये

नाम     कहां थे     कहां गए

  • मनीष रंजन     प्रतिक्षारत     कोल्हान आयुक्त
  • राजेश कुमार     शर्मा प्रतिक्षारत     सचिव सूचना प्रोद्योगिकी एवं ई गर्वनेंस
  • के श्रीनिवासन     प्रतिक्षारत     प्रभारी सचिव खान एवं भूत्तव विभाग
  • राजेश कुमार पाठक     विषेश सचिव कृषि पशुपालन     गढ़वा डीसी
  • चितरंजन कुमार     पशुपालन निदेशक     साहेबगंज डीसी
  • दिलीप टोप्पो     संयुक्त निर्वाचन आयुक्त     लोहरदग्गा डीसी
  • शिशिर कुमार सिन्हा     आयुक्त आदिवासी कल्याण     गुमला डीसी
  • राजेश सिंह     विशेष सचिव उच्च शिक्षा     बोकारो डीसी
  • कमलेश्वर प्रसाद सिंह     नगर आयुक्त हजारीबाग     देवघर डीसी
  • उमाशंकर सिंह     परियोजना निदेशक     धनबाद डीसी
  • छवि रंजन     कृषि निदेशक     रांची डीसी
  • सूरज कुमार     खूंटी डीसी     जमशेदपुर डीसी
  • शशि रंजन     गुमला डीसी     पलामू डीसी
  • दिव्यांशु झा     संयुक्त सचिव योजना सह वित्त     चतरा डीसी
  • सुशांत गौरव     निदेशक उच्च शिक्षा     सिमडेगा डीसी
  • फैज अक अहमद     परिवहन आयुक्त     जामताड़ा डीसी
  • भोर सिंह यादव     वाणिज्य कर आयुक्त     गोड्डा डीसी
  • शशि रंजन     कारा महानिरीक्षक     खूंटी डीसी

राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत 5 IAS बने उपायुक्त

  1. राजेश कुमार पाठक
  2. चितरंजन कुमार
  3. दिलीप कुमार टोप्पो
  4. सुशील कुमार सिन्हा और
  5. कमलेश्वर प्रसाद सिंह

5 IAS जो पहली बार किसी जिले में उपायुक्त बने

  1. भोर सिंह यादव
  2. दिव्यांशु झा
  3. फैज अक अहमद मुमताज
  4. सुशांत गौरव
  5. शशि रंजन (2014 बैच)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.