Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में 174 कोरोना पॉजिटिव मिले, 93 सिर्फ रांची में; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update रांची में लगातार 90 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित की पहचान हो रही है। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न जिलोंं में 23353 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 174 संक्रमित पाए गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 06:38 AM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 06:39 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में 174 कोरोना पॉजिटिव मिले, 93 सिर्फ रांची में; जानें ताजा हाल
रांची में लगातार 90 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित की पहचान हो रही है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में रांची को छोड़कर अन्य जिलों में छिटपुट संख्या में ही नए संक्रमित मिल रहे हैं। रांची में अभी भी लगातार 90 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित की पहचान हो रही है। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न जिलोंं में 23,353 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 174 संक्रमित पाए गए। इनमें से 93 संक्रमित सिर्फ रांची में मिले हैं। हालांकि यहां 75 मरीज स्वस्थ भी हुए।

loksabha election banner

शुक्रवार को रांची के बाद बोकारो में 20, धनबाद में 12, पूर्वी ङ्क्षसहभूम में आठ, पश्चिमी ङ्क्षसहभूम में छह, गिरिडीह तथा हजारीबाग में चार-चार, गोड्डा, गुमला, लोहरदगा तथा गढ़वा में तीन-तीन, देवघर, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज तथा खूंटी में दो-दो, कोडरमा, लातेहार, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा तथा जामताड़ा में एक-एक नए संक्रमित मिले। चतरा, दुमका तथा पाकुड़ में कोई संक्रमित नहीं मिला है।

इधर, राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 168 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, बोकारो तथा हजारीबाग के एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मामले 1,674 रह गए हैं। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,11,177 हो गए हैं। हालांकि इनमें 1,08,488 स्वस्थ हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.