Move to Jagran APP

Corona Update: झारखंड में आज 22 कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग में 8, गुमला में 7, रामगढ़ में 3 नए मामले; जानें ताजा हाल

Today Corona Update Jharkhand News आज के ताजा मामलों में हजारीबाग में 8 रामगढ़ में 3 चाईबासा में 3 और जमशेदपुर में एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 08:08 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 05:59 PM (IST)
Corona Update: झारखंड में आज 22 कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग में 8, गुमला में 7, रामगढ़ में 3 नए मामले; जानें ताजा हाल
Corona Update: झारखंड में आज 22 कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग में 8, गुमला में 7, रामगढ़ में 3 नए मामले; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Today Corona Update, Jharkhand News  झारखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोरोना पॉजिटिव मामले अब 300 के पार पहुंच गए हैं। शुक्रवार को एक बार फिर राज्‍य में कुल 22 कोरोना मरीजों की पहचान की गई। रांची के रिम्‍स में 11 और 4 मामलों की पुष्टि एमजीएम, जमशेदपुर ने की है। 7 मामलों की पुष्टि यक्ष्‍मा केंद्र इटकी ने की है। आज कोरोना संक्रमण के मिले 22 नए मरीजों में हजारीबाग में आठ, गुमला में 7, रामगढ़ व पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन, पूर्वी सिंहभूम में एक नए मरीज शामिल हैं। आज के कोरोना संक्रमित मरीजों में अधिसंख्य मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। इसके साथ ही  राज्य में 330 कोरोना संक्रमित अबतक दर्ज किए गए हैं। झारखंड में आज के ताजा मामलों में एक महिला, एक युवती और 12 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी को कोविड अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। संबंधित इलाके में संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं।

loksabha election banner

झारखंड में शुक्रवार को एक बार फिर 22 कोरोना मरीज मिलने से खलबली मच गई। आज के ताजा मामलों में हजारीबाग में 8, गुमला में 7, रामगढ़ में 3, चाईबासा में 3 और जमशेदपुर में एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। 22 नए मामलों को जोड़कर राज्‍य में काेराेना संक्रमितों का आंकड़ा 330 पर पहुंच गया है। हजारीबाग में आज मिले सर्वाधिक 8 मामले में तीन मरीज चौपारण के हैं और दो सदर प्रखंड के रहने वाले हैं। इसके बाद सात मरीज गुमला में मिले हैं। रामगढ़ में 3 मरीज मांडू के रहने वाले हैं।

आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इधर चाईबासा के तीन मामलों में एक युवती और दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामगढ़ में एक 12 साल की लड़की और दो प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित मिले हैं। हजारीबाग में मिले 8 नए मामलों में सभी प्रवासी मजदूर हैं। गुमला में मिले 7 कोरोना संक्रमित भी प्रवासी मजदूर हैं। कोरोना पॉजिटिव के रूप में पुष्टि होने के बाद सभी संक्रमित मरीजों को कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को रांची के रिम्‍स में कुल 543 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 532 सैंपल निगेटिव मिले। जांच के दौरान आज कुल 11 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पु‍ष्टि हुई है। आज के ताजा मामलों में 8 हजारीबाग के, तीन रामगढ़ के हैं। इधर एमजीएम जमशेदपुर में हुई सैंपल जांच में कुल 4 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मामले चाईबासा से संबद्ध हैं। जबकि जमशेदपुर की एक महिला को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यक्ष्‍मा केंद्र इटकी के जांच केंद्र में आज 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी मामले गुमला से संबद्ध हैं। इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 18 नए मामलों की पहचान हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.