Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में मिले सिर्फ 144 कोरोना पॉजिटिव, धीमी रफ्तार से राहत; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update छिटपुट संख्या में ही सही झारखंड में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कुछ जिले में एक-दो दिनों के गैप के बाद भी नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं रांची में अभी भी प्रतिदिन 50 से 100 की संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हो रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 08:59 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में मिले सिर्फ 144 कोरोना पॉजिटिव, धीमी रफ्तार से राहत; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update छिटपुट संख्या में ही सही, राज्य के सभी जिलों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कुछ जिले में एक-दो दिनों के गैप के बाद भी नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रांची में अभी भी प्रतिदिन 50 से 100 की संख्या में नए कोरोना संक्रमित की पहचान हो रही है। राज्य में रविवार को कुल 15,822 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 144 संक्रमित पाए गए। इनमें लगभग आधे मरीज सिर्फ रांची में मिले हैं। यहां 76 नए संक्रमित मिले।

loksabha election banner

दुमका, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, जामताड़ा तथा साहिबगंज में कोई संक्रमित नहीं मिला है। हालांकि यहां 84 मरीज स्वस्थ भी हुए। पूरे राज्य की बात करें तो विभिन्न जिलों में कुल 179 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, धनबाद में दो तथा पलामू और रामगढ़ में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। ये सभी अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। इधर, नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,551 हो गए हैं। वहीं, 1,019 कोरोना मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है।

कहां कितने नए संक्रमित, कितने स्वस्थ हुए

जिला  नए संक्रमित   स्वस्थ हुए

  1. बोकारो  05   20
  2. चतरा 02  00
  3. देवघर  04  05
  4. धनबाद  07  14
  5. दुमका 00  00
  6. पूर्वी ङ्क्षसहभूम  19  15
  7. गढ़वा  04  06
  8. गिरिडीह 00  00
  9. गोड्डा  02  05
  10. गुमला  00  00
  11. हजारीबाग 07  04
  12.  जामताड़ा 00  00
  13. खूंटी  00  01
  14. कोडरमा 03  02
  15. लातेहार 01  00
  16. लोहरदगा 01  06
  17. पाकुड़  01  00
  18. पलामू  02  00
  19. रामगढ़  03  04
  20. रांची  76  84
  21. साहिबगंज  00  02
  22. सरायकेला खरसावां 02  02
  23. सिमडेगा  02  02
  24. पश्चिमी सिंहभूम 03 07  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.