कॉलेजों में शुरू होंगे 14 पीजी कोर्स
रांची : रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों से पीजी कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर ह
रांची : रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों से पीजी कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विवि के विभिन्न कॉलेजों में सत्र 2018-20 से स्नातकोतर स्तर पर 14 कोर्स शुरू होंगे। इन सभी कोर्सो में 1500 सीटों पर नामंाकन होगा। 23 मई को कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। बैठक में केसीबी कॉलेज बेड़ो में सत्र 2017-19 से शुरू हुए पीजी उर्दू व दर्शनशास्त्र विषय संबंधी प्रस्ताव पर घटनोतर स्वीकृति मिलने की संभावना है। मारवाड़ी कॉलेज में शुरू होंगे 13 नए पीजी कोर्स
रांची विवि में पांच मई को हुई प्राचार्यो की बैठक में मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज में 13 नए पीजी विभाग शुरू करने संबंधी प्रस्ताव दिया था। इसमें फिजिक्स, मैथ, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, ¨हदी, पॉलीटिकल साइंस, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, भूगोल, साइकोलॉजी, इतिहास व टीआरएल (नागपुरी, कुड़ुख, कुरमाली) शामिल हैं। इसमें साइंस के सभी विषयों में 50-50 सीटें और मानविकी तथा सोशल साइंस में 60-60 सीटें हैं। इसी तरह जेएन कॉलेज धुर्वा में स्नातकोतर स्तर पर इतिहास, राजनीति विज्ञान व हिंदी शुरू करने का प्रस्ताव है। इनमें 50-50 सीटों पर नामांकन होगा। बीएनजे कॉलेज सिसई में भी इसी सत्र से पीजी स्तर पर ¨हदी, इतिहास व टीआरएल (नागपुरी, कुड़ुख) की पढ़ाई शुरू करने प्रस्ताव है। यहां भी 50-50 सीटें होंगी। केसीबी कॉलेज बेड़ो स्नातकोतर स्तर पर भूगोल की पढ़ाई शुरू होगी। बीएस कॉलेज लोहरदगा में पीजी स्तर पर ¨हदी, कुड़ुख, इतिहास, राजनीति विज्ञान व इकोनॉमिक्स विषय की पढ़ाई शुरू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। वीम ंस कॉलेज में होगी एमबीए की पढ़ाई
रांची वीमेंस कॉलेज शासी निकाय ने कॉलेज में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने संबंधी निर्णय लिया था। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की संभावना है। यहां एमबीए में 60 सीटों पर नामांकन होगा। बीएस कॉलेज लोहरदगा में बीबीए, बीसीए व बीएड की पढ़ाई शुरू करने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। इन पर भी मिल सकती स्वीकृति
-रांची विवि में पीजी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में सभी भाषाओं के स्वतंत्र विभाग के तौर पर पढ़ाई करने संबंधी प्रस्ताव
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के तहत पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्राइबल आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स विषय की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति एवं स्थान उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव
- 18 जनवरी को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों के संपुष्टि का प्रस्ताव।