झारखंड में चुनाव से पहले 13 IPS का तबादला, सौरभ बने रांची के सिटी SP- 46 इंस्पेक्टर बने DSP; देखें कौन-कहां जा रहे
झारखंड जगुआर के डीआईजी साकेत कुमार सिंह को आईजी ऑपरेशन का प्रभार मिला है। पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला को आईजी मुख्यालय बनाया गया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। झारखंड जगुआर के डीआइजी साकेत कुमार सिंह को आइजी ऑपरेशन का प्रभार मिला है। उनके पास झारखंड जगुआर का अतिरिक्त प्रभार होगा।
इसी तरह पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला को आइजी मुख्यालय बनाया गया है। रांची के सिटी एसपी हरिलाल चौहान का भी तबादला किया गया है। इन्हें संचार व तकनीकी सेवाएं में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सिमरिया चतरा के एसडीपीओ, 2016 बैच के आइपीएस अफसर सौरभ रांची के सिटी एसपी बनाए गए हैं।
रांची के डीआइजी एवी होमकर को पलामू का अतिरिक्त प्रभार मिला है। गढ़वा की एसपी शिवानी तिवारी को जैप वन का कमांडेंट बनाया गया है, वहीं एसीबी में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को गढ़वा का एसपी बनाया गया है। जैप साहिबगंज के रविशंकर का भी तबादला हुआ है। इन्हें एसीबी का एसपी बनाया गया है। तबादले की जद में आए सभी आइपीएस की सूची जारी कर दी गई है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी सुदर्शन प्रसाद मंडल को सीएम रघुवर दास का सुरक्षा अधीक्षक, विशेष्ा शाखा बनाया गया है। साहिबगंज के एसपी हरदीप पी जनार्दनन को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को एचआइआरवी 2 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है। रांची के डीएसपी मुख्यालय अमित रेणू को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी
राज्य के 46 इंस्पेक्टर डीएसपी में प्रोन्नत हुए हैं। इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी।