12 साल का बच्चा लापता, अपहरण की एफआइआर दर्ज
खेलगांव थाना क्षेत्र के सुगनू गांव में रंगीता देवी के घर रहने वाला बच्चा तीन दिन से लापता है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची : खेलगांव थाना क्षेत्र के सुगनू गांव में रंगीता देवी के घर रहने वाला 12 वर्ष का बच्चा सुमन कुमार पिछले तीन दिनों से गायब है। इसे लेकर खेलगांव थाने में अपहरण की एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर रंगीता देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि लॉकडाउन के दौरान ओडिशा के सोनपुर जिला स्थित उलूड़ा थाना क्षेत्र के लगटूल गांव निवासी गुड्डू कुमार का बेटा सुमन कुमार उनके घर पहुंचा था। सुमन उनका रिश्तेदार है। लॉकडाउन के बाद से सुमन उनके घर में ही रह रहा था। 20 अक्टूबर की सुबह 10 बजे वह घर से वह निकला। उसके बाद वापस नहीं लौटा। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें