Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 119 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 71; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update शनिवार को 119 संक्रमित पाए गए। हालांकि इससे अधिक कुल 158 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य के दस जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला। इनमें चतरा देवघर पाकुड़ गढ़वा गिरिडीह गोड्डा हजारीबाग खूंटी साहिबगंज तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 06:32 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 119 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 71; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: शनिवार को सबसे अधिक 71 नए संक्रमित रांची में मिले।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update राज्य में शनिवार को कुल 13,761 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 119 संक्रमित पाए गए। हालांकि इससे अधिक कुल 158 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य के दस जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला। इनमें चतरा, देवघर, पाकुड़, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, खूंटी, साहिबगंज तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं। शनिवार को भी सबसे अधिक 71 नए संक्रमित रांची में मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 15 तथा धनबाद में 10 नए संक्रमित मिले। शेष जिले में दस से कम संख्या में ही मरीज मिले। इधर, पूर्वी सिंहभूम में एक काेरोना मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर अब 1,229 हो गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.