Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 10 नए मामले, पुलिस‍कर्मियों में बढ़ा संक्रमण

LIVE Coronavirus Ranchi. अब रांची में कोरोना के कुल 278 मामले हो गए हैं। इसमें अभी 105 मामले सक्रिय हैं। सोमवार को रांची में चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 09:11 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 02:52 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 10 नए मामले, पुलिस‍कर्मियों में बढ़ा संक्रमण
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 10 नए मामले, पुलिस‍कर्मियों में बढ़ा संक्रमण

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में सोमवार को कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए। इसमें से दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा चार पुलिसक‍र्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब रांची में कोरोना के कुल 278 मामले हो गए हैं। इसमें अभी 105 मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा 169 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं और 4 की मौत हो गई है। चार पुलिसकर्मियों में से एक लालू की सुरक्षा में तैनात रहा है। इससे पहले शनिवार को भी रांची के 5 पुलिस थाने से 6 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

prime article banner

बिरसा चौक से 2, चुटिया व खलारी से भी मिले एक-एक पॉजिटिव

देर रात बिरसा चौक से भी एक महिला सहित 2 में पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य बताए हा रहे हैं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर इनका सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीं एक मरीज चुटिया का है। एक अन्य खलारी का रहने वाला है। सभी को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

आज यहां मिले संक्रमित

1. हिंदपीढ़ी थाना (3 स्टाफ)

2. सुखदेव नगर थाना (1 स्टाफ)

3. हटिया (1 महिला)

4. हिलव्यू हॉस्पिटल, बरियातू (1 महिला भर्ती)

5. चुटिया (1 पुरुष)

6. बिरसा चौक (1 महिला, 1 पुरुष)

7. खलारी (1 पुरुष)

दूसरी ओर अन्य दो गर्भवती महिलाएं भी कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। एक महिला 28 वर्ष की है, जो हटिया की रहने वाली है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। दूसरी 24 वर्षीय महिला हिल व्यू हॉस्पिटल में बीते 3 जुलाई को भर्ती हुई थी। पॉजिटिव मिले चार पुलिसकर्मियों में से एक महिला पुलिसकर्मी है। इसके अलावा दो पुलिसकर्मी कंप्‍यूटर स्‍टॉफ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.