लपंगा में दामोदर नदी में डूबा युवक, खोजबीन जारी
संवाद सूत्र लपंगा(रामगढ़) भदानीनगर ओपी क्षेत्र के लपंगा कालोनी स्थित दामोदर नदी में शनिवार क
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, लपंगा(रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र के लपंगा कालोनी स्थित दामोदर नदी में शनिवार की शाम करीब चार बजे युवक कुश कुमार, पिता कपिलदेव सिंह डूब गया। वह अपने दो दोस्तों के साथ नदी गया था। जहां सेल्फी लेने के दौरान वह नदी में डूब गया। मामले की सूचना पर भदानीनगर ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय तैराक बद्री रजवार द्वारा काफी देर तक नदी में कुश की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अंधेरे के कारण खोजबीन का काम रोक दिया गया। बताया गया कि कुश दिल्ली में पढ़ाई करता था। छुट्टी में घर आया था। परिवार के सभी लोग गांव गए हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें