स्वास्थ्य के लिए योगा करना जरूरी : शिवानी
रामगढ़ इंजीनियरिग कॉलेज की छात्रा सह मिस इंडिया बिहार 2019 की।
संवाद सूत्र, रजरप्पा : रामगढ़ इंजीनियरिग कॉलेज की छात्रा सह मिस इंडिया बिहार 2019 की शिवानी रॉय ने कहा है कि योगा एक अनुशासन है। इसे ग्लैमर नहीं कहते हैं। अगर आप हमेशा प्रभावी बने रहना चाहते हैं तो योगा को अपनी लाइफ में शामिल करें। अपनी फिटनेस के लिए मैं रोजाना योगा करती हूं। कई बार तो लगता है कि आज नहीं कर पाऊंगी। कभी-कभी मुझे भी ऐसा लगता है कि बहुत कठिन काम है, लेकिन कभी हार नहीं मानना चाहिए। हमारा मन एक लोलक की तरह है जो कि भूत से भविष्य अफसोस और गुस्से से चिता, एवं डर और खुशी से दुख के बीच में झूलते रहता है। योगासन हमें जीवन में क्षमता बनाए रखने के सक्षम बनाते हैं। यह सांसो के लिए एवं सजगता के साथ किया जाना चाहिए और यंग रहने के लिए सूर्य नमस्कार भी करना चाहिए। योगा को अपने दैनिक जीवन में लाने की कोशिश करें जिससे आप फिट रह सकते हो। यदि आपको आपका कैरियर मॉडलिग और एक्टिग की फील्ड में बनाना है। तब तो आपको योगा करना ही करना चाहिए। योगा एक ऐसा उपचार है जो आपके शरीर को केवल फायदा ही फायदा देगा। नुकसान एक भी नहीं जैसे आप फिट रहोगे। स्वास्थ्य रहोगे तो आपको कोई भी बीमारियां बहुत जल्दी नहीं हो सकती। बहुत सारी चीजें हैं जो योगा करने से ठीक हो जाती है इसलिए योगा कीजिए। जिससे आपका शरीर बहुत सही रहेगा और आपका हर काम करने में मन लगा रहेगा।