महिलाएं स्वावलंबी बन करें समाज को मजबूत : सुनीता
संवाद सहयोगी रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 कैथा के रविदास मुहल्ला में बुधवार को विभिन्न महिला समूह की सैकड़ों महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं को प्रेरित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनिता चौधरी ने कहा कि महिलाएं जब स्वावलंबन होती हैं तभी समाज विकास की राह पर अग्रसर होता है। महिलाएं स्वावलंबन होकर समाज को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को क्रमवार कर रखा। उन्होने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा के चहुमुंखी विकास सहित महिलाओं को संगठित समृद्ध और सशक्त करनें का बीड़ा उठाया था। उनके सपने को साकार कर महिलाओं को स्वालंबी बनाने की योजनाओं को धरातल पर उतारूंगी। इससे पूर्व महिला समूह की सदस्यों
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 कैथा के रविदास मुहल्ला में बुधवार को विभिन्न महिला समूह की सैकड़ों महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं को प्रेरित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनिता चौधरी ने कहा कि महिलाएं जब स्वावलंबन होती हैं तभी समाज विकास की राह पर अग्रसर होता है। महिलाएं स्वावलंबन होकर समाज को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को क्रमवार कर रखा। उन्होने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा के चहुमुंखी विकास सहित महिलाओं को संगठित समृद्ध और सशक्त करनें का बीड़ा उठाया था। उनके सपने को साकार कर महिलाओं को स्वालंबी बनाने की योजनाओं को धरातल पर उतारूंगी। इससे पूर्व महिला समूह की सदस्यों ने सुनीता चौधरी को पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी सामाजिक अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने की बात कहीं। कैथा रविदास मुहल्ला की महिलाओं ने कई समस्याओं से सुनिता चौधरी को अवगत कराया। बैठक विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में किया गया। बैठक में विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, रतन रविदास, महावीर रविदास, विजय रविदास, डिया महतो, राजकुमार महतो, जितेंद्र रविदास, अमित दास, खेमलाल महतो, अजय आस्था, केशरलाल कुमार, आनंद रविदास, शांति देवी, कलावती देवी, सरस्वती देवी, मालती देवी, फुलमनी देवी, आशा देवी, प्रमिला देवी आदि मौजूद थी।