Move to Jagran APP

जहां नारी का सम्मान नहीं, वहां पाप का वास : पूनम

संवाद सहयोगी रामगढ़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा ने रांची रोड दुर्गा मंडप के समीप कं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 05:11 AM (IST)
जहां नारी का सम्मान नहीं, वहां पाप का वास : पूनम
जहां नारी का सम्मान नहीं, वहां पाप का वास : पूनम

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा ने रांची रोड दुर्गा मंडप के समीप कंगना रनौट के समर्थन में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही नारी सम्मान में महासभा की महिलाओं ने खूब आवाजें बुलंद की। सभी महिलाएं बैनर के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर पहुंची। यहां पर सभी प्रदर्शन करते हुए नारा लगाने लगी। मौके पर फाउंडर अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान नहीं होता है वहां पर पाप का वास होता है। हमारा देश आजाद है और देश की महिलाएं भी आजाद है। कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या पर सच्चाई बोलने को खड़ी हुई तो कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी होने लगी। कहा कि साहसी महिला रनौट के आवाज उठाने पर आज उसके साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा जो बदसलूकी की गई वह हमें बर्दाश्त नहीं। हमें बोलने की आजादी है, हम भारत देश में आजाद हैं, हम स्वतंत्र हैं। इधर महासभा की महिलाओं ने एकस्वर में कहा कि हमसभी क्या पूरा देश कंगना के साथ खड़ा है। सच बोलने वाली कंगना के साथ जो बदतमीजी की गई है कार्यालय तोड़ा कर उसकी महासभा निदा करती है। उन्हें धमकी दी गई है जो देश के लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते। महिलाओं का सम्मान होना चाहिए हम सब उसके समर्थन में खड़े है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैशाली सिंह ने की। मौके पर महासचिव पूर्णिमा सिंह, फाउंडर अध्यक्ष पूनम सिंह, प्रमिला सिंह, रूना सिंह, ममता सिंह, सुधा सिंह, प्रतिमा सिंह, सरिता सिंह, विनिता सिंह, लक्ष्मी सिंह, बिट्टू सिंह, रीता सिंह, नंदिनी सिंह आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.