पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का कुजू में हुआ स्वागत
संवादसूत्र नयामोड़(रामगढ़) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता रघुवर दास का सोमवार
संवादसूत्र, नयामोड़(रामगढ़) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता रघुवर दास का सोमवार को कुजू नयामोड़ चौक में मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल व फोर लाइन बूढ़ा खाप चौक में भाजपा महामंत्री रामगढ़ नगर परिषद मनोज गिरी के नेतृत्व में भारत माता की जय, वन्दे मातरम, जय श्री राम के गगनभेदी नारा के साथ फूल माला व बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को झारखंड सरकार के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र के जनहित के मुद्दों से अवगत कराया गया। मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि झारखंड में विकाश का जो कार्य भाजपा के रघुवर दास सरकार में हुआ। वह वर्तमान सरकार से सम्भव नही है। अभी जनता की समस्या पर कम व अपनी समस्या पर ज्यादा ध्यान देने का कार्य हो रहा है। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिन्हा, गणेश सोनी, अशोक कुमार, मांडू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अंशु गुप्ता, प्रवीण मेहता, शम्भू लाल ठाकुर, ठाकुर सुधान सिंह, नरेश गुप्ता, सुखदेव सोनी, रंजीत प्रसाद साहू, मनोज महतो,प्रदीप शर्मा, हरिशंकर बिहारी, बबलू कुशवाहा, बिट्टू कुशवाहा ,राहुल गिरी, प्रमोद यादव, रतन प्रसाद साहू, विनोद महतो, रामेश्वर महतो, परशुराम महतो, जग्गू महतो, लेखराज महतो, मुकेश महतो सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।