Move to Jagran APP

कोदवे विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चें का 27वां पुरस्कार मिला

विद्.ाल.य को मिला परुस्कार

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 09:29 PM (IST)
कोदवे विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चें का 27वां पुरस्कार मिला
कोदवे विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चें का 27वां पुरस्कार मिला

कोदवे विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चें का 27वां पुरस्कार मिला

loksabha election banner

फोटो 07 प्रमाण पत्र प्राप्त करते विद्यालय के शिक्षक व अन्य

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : हजारीबाग जिला में आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय-स्वस्थ बच्चें 2021-22 के सर्वेक्षण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे को 27वां स्थान पुरस्कार मिला है। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक शिक्षक मुकेश कुमार महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष फूलचंद महतो एवं विद्यालय के बाल संसद स्वच्छता मंत्री निशा कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष है। बताते हैं कि हजारीबाग जिला में सरकारी विद्यालय कक्षा वन से बारहवीं तक के 1800 से अधिक विद्यालय हैं। इसमें 38 विद्यालय की स्वच्छता का पुरस्कार मिला है। कोदवे विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार महतो ने कहा कि विद्यालय को स्वच्छता मिशन की ओर से पूरे हजारीबाग जिला की ओर से 27 वां स्थान प्राप्त होना गौरव की बात है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद, शिक्षक मुकेश कुमार महतो, तारकेश्वर ठाकुर, सहदेव प्रसाद, गीता देवी, सुमित्रा देवी, मिथलेश कुमार महतो, सुनिता कुमारी, गुलचंद महतो, अध्यक्ष फूलचंद महतो, सुदय कुमार महतो, विकास गंझू, कौशल महतो, रतन महतो ने हर्ष जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.