Move to Jagran APP

पूरे झारखंड में जिला कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान रहेगा संतोषजनक : ममता

संवाद सहयोगी रामगढ़ प्रखंड के समीप स्थित ला मैरिटल होटल के सभागार में शनिवार को का

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:11 PM (IST)
पूरे झारखंड में जिला कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान रहेगा संतोषजनक : ममता
पूरे झारखंड में जिला कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान रहेगा संतोषजनक : ममता

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : प्रखंड के समीप स्थित ला मैरिटल होटल के सभागार में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मनोनीत रामगढ़ जिला के सदस्यता प्रभारी सुनील सिंह एवं रामगढ़ विधायक ममता देवी मौजूद थी। बैठक में सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को कहा गया कि जल्द से जल्द सदस्यता फॉर्म को भर कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर फॉर्म जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा किया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि पूरे झारखंड में जिला कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान संतोषजनक रहेगा। सभी नेताओं कार्यकर्ता जोर-शोर से इस अभियान को सफल बनाएंगे एवं ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएंगे। प्रभारी सुनील सिंह ने विस्तार से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी दी एवं कहा कि हर तीन वर्षों में कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाता है और इसके आधार पर संगठन संगठनात्मक चुनाव कराया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक गौरवशाली इतिहास है। आप सभी नेताओं, कार्यकर्ता गांव में जाएं और लोगों को कांग्रेस के नीतियों के बारे में बताएं। बैठक में सभी नव मनोनीत जिला एवं प्रखंड 20 सूत्री समिति के सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। साथ ही साथ युवा कांग्रेसी के संगठनात्मक चुनाव में विजय हुए कार्यकर्ताओं का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना पासवान तथा संचालन शांतनु मिश्रा ने किया।

loksabha election banner

---------

बैठक में ये थे मौजूद

जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, पंकज प्रसाद तिवारी, जकाउल्लाह, प्रखंड अध्यक्ष राम विनय महतो, दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, असगर अली, मंटू करमाली, संजय साव, रूपेंद्र माहतो, सुनील करमाली, अजीत करमाली, प्रकाश करमाली, रामा ठाकुर, संजय शर्मा, जय कुमार अग्रवाल, टिकू खान, पिकी राय, समीना बानो, आजाद सिंह, दिगंबर गुप्ता, हीरालाल महतो, भारत महतो, मेहता मुरली, अनिल मुंडा, शहजाद खान, गौरी शंकर महतो, मनोज कोटवार, उत्तम कुमार पटवा, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, संजू गुप्ता, आजाद सिंह, पंकज सिंह, शिबू दांगी, गुलाम अली, तस्लीम अंसारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.