Move to Jagran APP

वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान दे पार्टी, नहीं तो करेंगे बहिष्कार : राजेन्द्रनाथ

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) सीसीएल रजरप्पा कोयलांचल स्तिथ ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को वरिष्

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:08 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:08 PM (IST)
वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान दे पार्टी, नहीं तो करेंगे बहिष्कार : राजेन्द्रनाथ
वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान दे पार्टी, नहीं तो करेंगे बहिष्कार : राजेन्द्रनाथ

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : सीसीएल रजरप्पा कोयलांचल स्तिथ ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान में जिला स्तरीय पिकनिक सह विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पार्टी के क्रिया कलापो पर विरोध करते हुए सम्मान नही देने का आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण सिन्हा, बलजीत सिंह बेदी, केडी मिश्रा, नन्हकू नाथ चौधरी, खगेन्द्र साव, जनार्दन पाठक आदि नेताओं ने कहा कि पार्टी के पुराने नेताओं को वर्तमान समय में कुछ नेताओं द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। नए लोगों को पार्टी में महत्वपूर्ण जगह दिया जा रहा है। जिससे हमलोग काफी आहत हैं। हमलोगों को पार्टी से कोई शिकायत नही है। संचालन कर रहे राजेन्द्रनाथ चौधरी ने कहा कि पार्टी में वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान देना होगा। नहीं तो पार्टी के उन नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमाल शहजादा ने किया। मौके पर कैसर इमाम, चंद्रशेखर पटवा, भीम साहू, बैजू, लक्ष्मण महतो, हाजी अख्तर आजाद, रविन्द्र सिंह, आदित्य सिंह, संतोष सोनी, लुमनाथ महतो, उमेश सिंह, काली प्रसाद सहित कई मौजूद थे। कई प्रस्तावों को भी किया गया पारित

loksabha election banner

कई प्रस्तावों को भी पारित किया गया। इसमें रामगढ़ जिला में कांग्रेस पार्टी की ओर से सरकारी ईकाइ में जो भी पदाधिकारियों की नियुक्ति हो उसमें वरीय कांग्रेसियों को नियुक्ति किया जाय। सम्मान और स्वीकार्यता वाले नेता को चयनित होना चाहिए और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति हो, क्योंकि पारदर्शिता के अभाव में पार्टी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और असंतोष उत्पन्न होता है। साथ ही जिला और प्रखण्ड के संगठन के फैसलों की स्वतंत्रता दिया जाए और जिला का अपना स्थायी कार्यालय बनाया जाय। इसी प्रकार जिला कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव कराए जाएं। पार्टी की खोई साख वापस पाने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं। जिला संगठन के हर स्तर पर चुनाव हों। और जिला इकाई को शक्तिशाली बनाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.