Move to Jagran APP

मुखिया की हत्या पर उबला बेदिया समाज

संवाद सूत्र भुरकुंडा/भदानीनगर (रामगढ़) पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत मुखिया महेश बेदिया

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:05 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:05 PM (IST)
मुखिया की हत्या पर उबला बेदिया समाज

संवाद सूत्र, भुरकुंडा/भदानीनगर (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत मुखिया महेश बेदिया के हत्यारों को फांसी देने की मांग मुखर होने लगी है। शनिवार को भुरकुंडा श्री लक्ष्मी टाकीज मैदान में आयोजित शोकसभा सह विरोध सभा में वक्ताओं ने कहा कि महेश बेदिया की हत्या की जितनी निदा की जाए कम है। इस हत्या में फरार तीसरे आरोपी के साथ जो भी दोषी है उसे गिरफ्तार किया जाए। हत्या में शामिल आरोपियों पर एसटी एससी एक्ट के तहत कार्रवाई हो। झरी मुंडा, सीताराम मुंडा सहित कई वक्ताओं ने कहा की महेश बेदिया की हत्या का इंसाफ नहीं मिला तो आदिवासी समाज मे सेंदरा की भी परंपरा है और दोषी हत्यारों को सेंदरा भी कर सकते है। एक स्वर में वक्ताओ ने महेश बेदिया के हत्यारकं को फांसी की सजा देने की मांग की गई। कहा गया कि शौचालय घोटाला को उजागर करने पर मुखिया महेश बेदिया की हत्या की गई है। शौचालय घोटाला और मुखिया की हत्या की सीबीआई जांच करने की मांग की गई। सीबीआई जांच में बहुत लोग दोषी मिलेगें। दोषियो को भी सजा मिलनी चाहिए। मौके पर विभिन्न पंचायतो के मुखिया जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

अध्यक्षता बेदिया विकास परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया व संचालन रामफल बेदिया और धन्यवाद ज्ञापन पंसस सीताराम मुंडा ने की।

झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, आजसू पार्टी के महासचिव रौशनलाल चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, पार्षद अन्नू देवी, दर्शन गंझू, पूर्व पार्षद झरी मुंडा, सुरपति देवी, मुखिया प्रदीप मांझी, गिरधारी गोप, दुर्गाचरण प्रसाद, मोतीनारायण सिंह, विरेन्द्र यादव, गोविद बेदिया ने संबोधित किया।

सभा में महेश बेदिया की पत्नी सोनामति देवी, अशोक राम बेदिया, मुखिया सीता देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, गंगाधर बेदिया, नागेश्वर मुंडा, सुरती देवी, नरेश बेदिया, राजेंद्र मुंडा, कोमिला देवी, विजय बेदिया, बीरबल बेदिया, रोहित बेदिया, चरेंदर बेदिया हरिलाल बेदिया आदि मौजूद थे। मुखिया की हत्या के विरोध मे आयोजित सभा में पतरातू प्रखंड के कई पंचायतों से सैकडों की संख्या मे ग्रामीण पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल:- संजीव बेदिया

झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि मुखिया महेश बेदिया की हत्या के मुद्दे पर जल्द ही एक ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुखिया के हत्यारों को स्पीड ट्रायल के माध्यम से फांसी देने की मांग की जाएगी। साथ ही मुखिया के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी की जाएगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द मिले दोषियों को सजा: रौशनलाल

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी ने कहा की मुखिया महेश बेदिया सीधे-साधे मिलनसार व्यक्ति थे। उनके हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.