Move to Jagran APP

कौशल व गुणवत्ता निखारने का मिलता है मौका: डा. उर्मिला

संवाद सूत्र बरकाकाना (रामगढ़) डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शुक्रवार को आवश्यकता आध

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:49 PM (IST)
कौशल व गुणवत्ता निखारने का मिलता है मौका: डा. उर्मिला
कौशल व गुणवत्ता निखारने का मिलता है मौका: डा. उर्मिला

संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़): डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शुक्रवार को आवश्यकता आधारित आभासी सत्रांतर्गत झारखंड जोन ए, बी एवं डी के सभी उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। यह आनलाइन कार्यशाला 21 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगा। कार्यशाला की शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन डी डॉ उर्मिला सिंह ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डीएवी गान की प्रस्तुति की। इसके बाद झारखंड प्रक्षेत्र एके ओपी मिश्रा एवं प्रक्षेत्र बी के एमके सिन्हा ने कार्यशाला में भाग ले रहे तीनों प्रक्षेत्र के 272 प्रशिक्षुओं को अपने बहुमुल्य विचारो से अनुग्रहित किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए डा उर्मिला सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यशाला के आयोजन से शिक्षकों के कार्य गुणवत्ता को निखारने का मौका मिलता है। सभी शिक्षक अपना ज्ञानार्जन तो करते है साथ ही बच्चों को पढ़ाने में उनके और कौशल का विकास होता है। तीन दिवसीय कार्यशाला में विषय भौतिकी, रसायन शास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, कला विज्ञान, संगीतशास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान, लाइब्रेरी साईंस विषयों पर कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला के बेहतर संचालन के लिए विभिन्न प्रक्षेत्र के प्राचार्य को विषय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है। जिसमें प्रक्षेत्र एच के एके प्रखर, भैया अभिनव, प्राचार्य सीसीएल गिरीडीह, प्रक्षेत्र एफ के प्राचार्य बरियातु वीके पांडेय, प्राचार्य पुनदाग एसके मिश्रा, प्राचार्य डाल्टनगंज जीएन खान, प्रक्षेत्र जी के प्राचार्य स्वांग डॉ एके शर्मा, प्राचार्य बीपी राय, प्राचार्य कथारा बीपी राय, प्राचार्य आरा एनपी यादव, प्रक्षेत्र सी प्राचार्य सिजुआ राजेश्वर सिंह, प्राचार्य लोदना सुर्बता मोदक शामिल है। मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार, डीएवी हजारीबाग, एचके झा, प्राचार्य रजरप्पा, एमके मिश्रा, प्राचार्य भरेचनगर, यूके राय, प्राचार्य उरीमारी, ओपी यादव, प्राचार्य कोडरमा, आरआर झा, प्राचार्य बचरा, एसआर प्रसाद, पतरातू, वीके पांडेय, टंडवा, एसके पाठक, प्राचार्य झींकपानी, डॉ मनोज कुमार प्राचार्य गुआ माइन, एके चौबे प्राचार्य गढवा, एके मिश्रा, प्राचार्य सिल्ली, आरके साहु प्राचार्य गुमला, अनुप कुमार प्राचार्य बहरागोड़ा, वी घोष, खूंटी, बीपी राय, प्राचार्य खलारी, एसके झा, प्राचार्य चीरिया, आरके शर्मा, प्राचार्य सिमडेगा, पीके भुईयां, प्राचार्य नोवामुंडी, आरके सिन्हा, प्राचार्य भवनाथपुर सहित प्रक्षेत्र ए,बी व डी सभी प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.