सड़क हादसे में बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष रिकू की मौत, दो घायल
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) भदानीनगर ओपी अंतर्गत चैनगड़डा फोरलेन सड़क पर भीषण सड़क।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : भदानीनगर ओपी अंतर्गत चैनगड़डा फोरलेन सड़क पर भीषण सड़क दुघर्टना में हिदू संगठन बजरंग सेना के रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ रिकूसिंह की मौत हो गई, जबकि दो लोग भाजपा नेता पिकू झा व बडु सिंह घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार रिकू सिंह कार(जेएच01बीके-2860) से पिकू झा, बडु सिंह के साथ रामगढ़ की ओर से वापस रिवर साइड भुरकुंडा लौट रहे थे। इसी बीच चैनगडडा फोरलेन सड़क पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में कार चालक रिकू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल पिकू झा और बडु सिंह इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। इधर, रिकू सिंह की मौत के बाद रिवर साइड भुरकुंडा में शोक का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग रिकू के घर पहुंच रहे हैं।