कुएं में डूबने से किशोरी की मौत
संवाद सूत्र गोला (रामगढ़) गोला थाना क्षेत्र के कुम्हरदगा में बुधवार की सुबह कुएं में डूबने।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 07:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़): गोला थाना क्षेत्र के कुम्हरदगा में बुधवार की सुबह कुएं में डूबने से काजू मुंडा की पुत्री किशोरी मुन्नी कुमारी (13) की मौत हो गई। बताया जाता है कि किशोरी सुबह को कुएं के बगल में पेड़ से अमरुद तोड़ने गई थीं। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। इससे उसकी मौत मौके पर हो गई। घटना की खबर परिजनों को तब हुई जब वे लोग पानी भरने कुएं में गए। देखा कि पानी के ऊपर किशोरी का शव तैर रहा है। आनन-फानन में परिजनों ने किशोरी को बाहर निकाला तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना गोला थाना पुलिस को दी गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें