लोकतंत्र का महापर्व आज, बूथों में वोटर दिखायेंगे दम
लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद वोट की घड़ी आ गई है। अब वोटर बूथों में अपना दम दिखायेंगे। लंबे समय तक प्रचार-प्रसार व प्रशासन के द्वारा वोटर जागकरूकता को लेकर सघन अभियान चलाया गया।
संवाद सहयोगी, कोडरमा: लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद वोट की घड़ी आ गई है। अब वोटर बूथों में अपना दम दिखायेंगे। लंबे समय तक प्रचार-प्रसार व प्रशासन के द्वारा वोटर जागकरूकता को लेकर सघन अभियान चलाया गया। इसका बेहतर परिणाम भी आने की संभावना है। इधर, सोमवार को मतदान को लेकर रविवार को पोलिग पार्टी को बूथों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी एम तमिल वाणन, डीडीसी आलोक त्रिवेदी सहित तमान वरीय पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे। चुनाव कर्मियों को अंतिम समय में भी ईवीएम की अंतिम रूप से जांच करने की दिशा-निर्देश दी गई। :::::::::::बूथों पर रहेगी हर जरूरी व्यवस्था::::::::::
कोडरमा: इस बार बूथों पर हर जरूरी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। खास तौर पर पानी, बिजली, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। सभी बीडीओ को बूथों में जरूरी व्यवस्था बहाल का निर्देश दिया गया थ। वहीं वरीय पदाधिकारी व्यवस्था में लगे है। डीसी के निर्देश पर बूथों में पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। :::::::13 आदर्श बूथों में रहेगी विशेष व्यवस्था:::::::::::
कोडरमा::::::जिले के 13 मतदान केंद्रों को आदर्श बनाया गया है जहां विशेष व्यवस्था होगी। इसमें सतगावां प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 49 मध्य विद्यालयए बासोडीह पूर्वी भाग, मतदान केंद्र संख्या 50 मध्य विद्यालयए बासोडीह, केंद्र संख्या 74, 75, 76, 77 सीता सुखानी कन्या मध्य विद्यालय झुमरीतिलैया, डोमचांच प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 228, 229 मध्य विद्यालय बेहराडीह, मरकच्चो प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 346 उत्क्रमित मध्य विद्यालयए प्रखंड मुख्यालय, केंद्र संख्या 339 उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, जयनगर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 59, व 60 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ, तथा चंदवारा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 192 उच्च विद्यालय, चंदवारा पूर्वी भाग शामिल है। :::::::::6 सखी बूथों की कमान महिला कर्मियों पर:::::::::
कोडरमा::::::::पहली बार पूरी चुनाव की कमान महिला कर्मियों को दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 6 सखी बूथ बनाये गये है, जहां मतदान पदाधिकारी व पुलिस बल के रूप में महिला कर्मी ही होंगी। इसमें प्रखंड कार्यालय कोडरमा उत्तरी भाग, बालिका मध्य विद्यालय कोडरमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागीटांड़ स्थित फरेन्दवा मध्य भाग, आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा उतरी भाग, उच्च विद्यालय कोडरमा पश्चिमी भाग, परियोजना कन्या उच्च विद्यालय कोडरमा पूर्वी भाग केंद्र शामिल है। :::::::::दिव्यांग मतदाताओं के लिए जोरदार तैयारी::::
कोडरमा::इस बार शतप्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को बूथों पर लाने के लिए जोरदार तैयारी की गई है। इसके लिए 70 वाहनों को लाने-ले जाने के लिए लगाया गया है। जबकि करीब 700 सहिया, स्वंय सेवी कार्यकर्ताओं को सहायक के रूप में लगाया गया है। बूथों में रैम्प की व्यवस्था के साथ व्हील चेयर व अलग पंक्ति की व्यवस्था की गई। ::::::::::35 बूथों में होगा वेब कास्टिग::::::::
कोडरमा: डीसी ने बताया कि जिले के 35बूथों में वेब कास्टिग होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से ही वेब कास्टिग के लिए एजेंसी की नियुक्ति की गई है। इन बूथों में लाईव पोलिग देखा जा सकेगा। :::::::::वोट के बाद सेल्फी पोस्ट करने वाले होंगे पुरस्कृत::::::::::
कोडरमा::::::वोटरों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा कई कदम उठाये गये है। यहां तक की वोट देने के बाद कोडरमा इलेक्सन मैनेजमेंट एप में बेहतर सेल्फी पोस्ट करने वाले एक पुरूष व एक महिला वोटर को 15-15 हजार रूपया पुरस्कार दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि पुरस्कार लॉटरी के माध्यम से 23 मई के परिणाम घोषणा के बाद दी जाएगी। उन्होंने वोटरों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। :::::::::::हर दो घंटे में मिलेगी बूथों में कतार की जानकारी:::::::::
कोडरमा:::::::इस बार वोटिग के दौरान कोडरमा इलेक्शन मैनेजमेंट एप के माध्यम से बूथों में कतार की भी जानकारी हर दो घंटे में मिलेगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिग पार्टी को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया है। संबंधित एप में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे यह जानकारी मिल सकेगी। वहीं वोटर लिस्ट में नाम संबंधित जानकारी भी इस एप से लिया जा सकेगा।