Move to Jagran APP

हाथी के बच्चे को कुएं से निकालने के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण

संवाद सूत्र गोला (रामगढ़) रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के रकुआ गांव में शुक्रवार की अहल

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 08:40 PM (IST)
हाथी के बच्चे को कुएं से निकालने के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण
हाथी के बच्चे को कुएं से निकालने के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़) : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के रकुआ गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक ओर जहां हाथी का एक बच्चा खेत के कुएं में गिर गया। दूसरी ओर हाथियों के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। हाथी के हमले से घायल ग्रामीण को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। तो दूसरी ओर हाथी के बच्चे को कुएं से सुरक्षित निकालने के लिए दौड़ प़ड़े। स्थानीय ग्रामीणों व वन कर्मियों के करीब चार घंटे के मशक्कत के बाद हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिस वक्त हाथी बच्चे को निकालने में ग्रामीण लगे थे। उस दौरान बगल के घने जंगल-झाड़ियों में डेरा डाले हाथियों का झुंड लगातार चिघाड़ता रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने हाथी के बच्चे को हाथियों की झुड की ओर खदेड़ दिया। बताया गया कि गुरुवार की देर रात से ही रकुवा आधा दर्जन हाथियों का झुंड में विचरण कर रहे थे। इसी क्रम में सुबह में एक बच्चा कुएं में गिर गिर गया। इस क्रम में शौच करने गए खेत की ओर आए ग्रामीण रतन महतो हाथियों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इधर हाथियों ने उत्पात मचाते हुए खेत में लगे किसानों के फसलों को भी रौंद डाला। गांव के जयराम महतो, चन्दरु महतो, छत्रु महतो, चतुर महतो, चिड़िया देवी, दशरथ महतो, ठाकुरदास महतो, भुनेश्वर महतो, दुरेश्वर महतो, पिटू महतो, शहदेव महतो, महादेव महतो, जगदेव महतो, अखलेश महतो, लखन महतो व भुगलु महतो सहित कई किसानों के खेत में लगे धान के अलावा आलू, बोदी, मिर्चा, लौकी की फसल को रौंदते हुए तहस-नहस कर दिया। ग्रामीण एक ओर जहां हाथी के बच्चे को सुरक्षित निकालकर अपने आपको गर्व महसूस कर रहे तो दूसरी ओर हाथियों के उत्पात से दहशत में भी है। इधर पंचायत के मुखिया सुरेश रजक ने वन विभाग के अधिकारियों से किसानों की क्षति के लिए उचित मुआवजा देने व हाथियों से सुरक्षा देने की की मांग की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.