18 को जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय
केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति व श्रम कानूनों में।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति व श्रम कानूनों में संसोधन के खिलाफ देश की मान्यता प्राप्त सभी ट्रेड यूनियनों ने कोल इंडिया के खिलाफ आरपार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। इसी के तहत पूरे कोयला जगत में आगामी दो से चार जुलाई तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा हुई है। बैठक में मोर्चा के संयोजक विध्याचल बेदिया सहित इंटक, एटक, बीएमएस, एचएमएस व सीटू से संबद्ध सभी यूनियन के लोग शामिल थे। हड़ताल की सफलता को लेकर निर्णय हुआ कि प्रक्षेत्र की सभी परियोजनाओं में पिट मीटिग का आयोजन कर मजदूरों को हड़ताल की महत्ता बताई जाएगी। इसके साथ ही दीवार लेखन के जरिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। बैठक में सहमति बनी की 17 को भुरकुंडा हाथीदाड़ी खान के समक्ष पीट मीटिग कर मजदूरों को एकजुट किया जाएगा। कहा गया कि 18 को जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को हड़ताल की नोटिस दी जाएगी। मौके पर संयोजक विध्याचल बेदिया, शिव शंकर सिंह, बासुदेव साव, धनंजय सिंह, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, संजय वर्मा, जयनारायण बेदिया, रमाकांत दुबे, रामनरेश सिंह, अनिल सिंह, उदय मालाकार, कार्तिक मांझी, एसएन प्रसाद, विनोद मिश्रा, विनोद साव, जगरनाथ पासवान, महादेव मांझी, सतीश सिंह, गुदरिया बेदिया, जयविद कुमार, शिवचरण करमाली, विकास कुमार, नरेश मंडल, जेपीएन सिन्हा आदि मौजूद थे।