यशवंत सिन्हा के सामने दो भाजपा नेताओं में मारपीट
चितरपुर(रामगढ़) : चितरपुर के सांडी स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के आवास परि
चितरपुर(रामगढ़) : चितरपुर के सांडी स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के आवास परिसर में शनिवार को पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के सामने ही दो भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान रामगढ़ विस क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार कुंटू व प्रदेश भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक छोटन ¨सह के बीच मारपीट हो गई। मौके पर उपस्थित पुलिस के जवानों व भाजपा नेताओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। धक्का-मुक्की व मारपीट में कुंटू बाबू का कुर्ता फट गया तो छोटन ¨सह के अंगुली में चोट आई। बताया गया कि चंद्रशेखर चौधरी के आवास पहुंचने तक रास्ता संर्कीण होने के कारण भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी सहित जिले के अन्य नेताओं ने अपने वाहनों को कुछ दूर पर खड़ा कर दिया। केवल यशवंत सिन्हा की गाड़ी चंद्रशेखर चौधरी के आवास तक जा रही थी। इसके पीछे सांसद प्रतिनिधि कुंटू बाबू ने अपना स्कार्पियो घुसा दिया। इसपर छोटन ¨सह ने उनके गाड़ी को अंदर जाने के लिए रोका। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद हो गया। एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां देने व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में धक्का-मुक्की पर मारपीट हो गई। पूरी घटना यशवंत सिन्हा के सामने हुई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने घटना का वीडियोग्राफी व फोटो लेने के कारण उपस्थित भाजपा नेता कुछ भी सफाई देने की स्थिति में नहीं थे। बताया जा रहा है जिले में भाजपा के अंदर आपसी मतभेद व अंतर्कलह काफी बढ़ गई है। रामगढ़ जिला हो या चितरपुर प्रखंड सभी जगहों पर भाजपा नेता दो गुटों में बंटे नजर आते हैं।
================
प्रदेश आलाकमान तक पहुंचा मामला
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : चितरपुर में यशवंत सिन्हा के समक्ष नेताओं के बीच मारपीट व गाली-गलौज का मामला प्रदेश आलाकमान तक पहुंच गया है। घटना के कुछ देर बात ही जिले के नेताओं ने इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री को दे दी है। मारपीट की घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया में घटना की वीडियो वायरल हो गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी उर्फ पप्पू बनर्जी ने कहा कि पार्टी के बड़े व राष्ट्रीय नेता के समक्ष घटी घटना ठीक नहीं है।