Move to Jagran APP

झारखंड में थम गया है विकास का पहिया

संवाद सूत्ररजरप्पा(रामगढ़) भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया के सांसद डॉ. संजय जायसवाल

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 09:51 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 09:51 PM (IST)
झारखंड में थम गया है विकास का पहिया
झारखंड में थम गया है विकास का पहिया

संवाद सूत्र,रजरप्पा(रामगढ़) : भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने मंगलवार को कहा है कि झारखंड में एक साल से विकास का पहिया थम गया है। राज्य की हेमंत सरकार ने पूर्व के सरकार द्वारा शुरू की गई तमाम योजनाओं को ठप कर दिया है। इससे झारखंड का विकास अवरुद्ध हो गया है। वे आज सपरिवार मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। उनके साथ बोकारो के विधायक विरंजी नारायण भी मौजूद थे। सीसीएल रजरप्पा के वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों को उन्होंने कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव से पूर्व भी मैं रजरप्पा आया था, तो उस वक्त यहां दर्जनों योजनाएं चल रही थी। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने रजरप्पा प्रक्षेत्र के तमाम योजनाओं को रोक दिया है। इसी प्रकार, शिक्षा व्यवस्था को भी राज्य सरकार ध्वस्त करने पर तुली हुई है। इसका जीता जागता उदाहरण गोला के पहली महिला इंजीनियरिग कॉलेज को सामान्य कॉलेज के तौर पर परिवर्तित करने में चली है। उन्होंने बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने एनडीए गठबंधन को विकास के लिए चुना है। इसलिए हम विकास के एजेंडा पर ही काम करेंगे। इससे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में जिले के भाजपाइयों ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष व विधायक को बुके देकर स्वागत किया। मौके पर जिला महामंत्री रंजन सिंह फौजी, जिला मंत्री रमेश प्रसाद वर्मा, चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव के अलावा योगेश महतो, पंचम चौधरी, दीपक सोनकर, अर्जुन कुमार वर्मा, निरंजन कुमार, सूरज वर्मा, संतोष कुशवाहा, हरीश बर्मन, उमेश शर्मा, सुनील, मोहन ठाकुर, विनम किशोर, वासुदेव प्रजापति, दीपक दांगी मौजूद थें।

loksabha election banner

महिला इंजीनियरिग कॉलेज के मामले पर भाजपा करेगी आंदोलन

पत्रकारों से बातचीत के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष को मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला स्थित झारखंड के एकमात्र महिला इंजीनियरिग कॉलेज को सामान्य डिग्री कॉलेज में परिवर्तन करने की झारखंड सरकार की योजना से अवगत कराया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने रजरप्पा में चल रहे विकास योजनाओं को ठप किए जाने की जानकारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग आंदोलन की रणनीति तैयार करें। इस मामले पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से बातचीत की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.