दबे-कुचले व गरीबों की आवाज थे गहन टुडू
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) उरीमारी स्थित झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : उरीमारी स्थित झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में मंगलवार को दिवंगत विस्थापित नेता स्वर्गीय गहन टुडू का प्रथम शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्व. गहन टुडू के परिजनों सहित उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विस्थापित नेता दसई मांझी ने कहा कि गहन टुडू दबे-कुचले व गरीबों की आवाज थे। उन्होंने सदैव विस्थापितों के हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व. गहन टुडू गरीब-मजदूर तबकों के मसीहा थे। मजदूरों के हक-अधिकार के लिए आजीवन आवाज बुलंद की है। मालूम हो कि पिछले वर्ष 15 सितंबर को ही अपराधियों ने विस्थापित नेता गहन टुडू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बिरसा पीओ कुमार सौरभ, बिरसा मैनेजर रामेश्वर मुंडा, पार्षद संजीव कुमार बेदिया, झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभु यादव, जयनारायण बेदिया, सुखू मांझी, सोनाराम मांझी, संजय करमाली, सूरज बेसरा, विनोद हेम्ब्रम, संतोष सिंह, शनिचर मांझी, दिनेश करमाली, रश्मि हस्सा, मोहन सोरेन, कार्तिक मांझी, सुरेश मुर्मू, जितेंद्र यादव, सिकंदर सोरेन, सत्यनारायण बेदिया, गणेश गंझू, जयकुमार महतो, हारित प्रजापती, कर्मवीर कुमार, मुकेश राउत, मनोज सिंह, तालो मांझी, रैना मांझी, उदय मालाकार, भादो करमाली, हेमलाल मांझी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।