कई मांगों को लेकर मुखिया आज से करेगे भूख हड़ताल
मांडू प्रखंड के मुखिया रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों का सही तरीके से जांच नहीं होने समेत अन्य मांगों को ले आज से प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर बैठेगें संवाद सूत्र गिद्दी/ मांडू मांडू प्रखंड के मुखिया रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों का सह
संवाद सूत्र, गिद्दी/ मांडू : मांडू प्रखंड के मुखिया रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों का सही तरीके से जांच नहीं कराने समेत अन्य मांगों के प्रति लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए आज से मांडू प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन भुख हडताल पर बैठेंगे। यह बातें मांडू मुखिया संघ अध्यक्ष सह मंझला चुंबा मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह ने कही है। इस संबंध में मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह ने मांडू बीडीओ को मंगलवार को एक मांग पत्र सौंपा है। मुखिया संघ अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने मांग पत्र में कहा है कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की जांच के लिए सरकार व प्रखंड प्रशासन द्वारा थर्मल स्क्रीनिग के अलावे कोई व्यवस्था नहीं की है। प्रशासन द्वारा केवल मुखियाओं को प्रवासी मजदूर व लॉकडाउन का पालन कराने समेत अन्य बातों को लेकर आदेश जारी कर दे रही है और उन आदेशों को पालन कराने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं दे रही है। रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों के जांच के नाम पर केवल खानापूíत कर रही है और सभी को होम क्वारंटाइन में रखने की बात कही है। इससे ग्रामीणों के अंदर पंचायत में संक्रमण फैलने का डर सताने लगा है। फलत: मुखियाओं के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सरकार व प्रखंड प्रशासन से रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों का ब्लड सैंपल जांच कराने और जांच रिपोर्ट आने तक प्रवासी मजदूरों को जिला या प्रखंड स्तरीय बने क्वारंटाइन सेंटर में रखने की मांग की है। उन्होंनें कहा कि सरकारी व प्रखंड प्रशासन द्वारा रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों का सही तरीके से जांच नहीं कराने समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। ताकि सरकार जागे और पंचायत में आने वाले दिनों में संक्रमण को बढने से रोकने की सार्थक कदम आगे उठाए। मांग पत्र देनेवालों में मांडू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह के साथ मुखिया सुंदरलाल भुइयां, अशोक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि गणेश सोनी आदि शामिल हैं।