हक-अधिकार के लिए एकजु होकर लड़नी होगी लड़ाई
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) उरीमारी पंचायत सचिवालय भवन में विस्थापित-प्रभावित संयुक्त मोर्चा।
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) : उरीमारी पंचायत सचिवालय भवन में विस्थापित-प्रभावित संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा द्वारा प्रबंधन को सौंपे गए नौ सूत्री मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कहा गया कि उरीमारी, बिरसा व न्यू बिरसा परियोजना में अलग-अलग कमेटियां संचालित हैं। वह चलता रहे पर विस्थापितों के हक-अधिकार को ले विस्थापित-प्रभावित संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। इसे सभी मोर्चा व समिति का मिलान करते हुए एकजूटता के साथ जनसमस्या की मुद्दा को ले प्रबंधन के समक्ष जोरदार ढंग से रखा जाए ताकि उसका सामाधान हो सके। बैठक में दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, डॉ. जीआर भगत, शनिचर मांझी, कौलेश्वर मांझी, सूखू मांझी, विजय करमाली, महावीर साव, रामकुमार प्रजापति, विश्वनाथ मांझी, मोहन मांझी, मनाराम मांझी, सीतामुनी देवी, लालजी मांझी, राजपति कुमार आदि मौजूद थे।