श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि राशि संग्रह शुरू
संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान डाड़ी भाग-दो के समर्पण सह
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान डाड़ी भाग-दो के समर्पण सहयोग राशि संग्रह कार्य गुरुवार को गिद्दी से शुरू किया। अभियान की शुरुआत गिद्दी थाना शिवमंदिर में पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात अभियान प्रमुख पुरुषोत्तम पांडेय की माता नारायणी देवी व गणेश साव ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर 1100- 1100 की समर्पण सहयोग राशि प्रदान किया। जहां नारायणी देवी को गिद्दी खंड कार्यवाह बरुण कुमार और गणेश साव को अभियान प्रमुख पुरुषोत्तम पाण्डेय ने रसीद दिया। मौके पर अभियान प्रमुख पुरुषोत्तम पाण्डेय ने कहा की मुख्य उद्देश्य राम मंदिर के लिए राशि एकत्रित करना नहीं है क्योंकि राम मंदिर निर्माण की राशि की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन संघ का उद्देश्य है की मर्यादा पुरुषोत्तम राम भारत वर्ष की आत्मा है वो सिर्फ सनातन आस्था के प्रतीक नही है बल्कि हर भारतवासी के आदर्श पुरूष हैं। इसलिए राम मंदिर निर्माण में हर भारत वाशी अपना सहयोग करें ताकि इस पुण्य कार्य मे उनका भी एक ईंट का सहयोग हो। उन्होंने कहा की यह अभियान मात्र 45 दिनों तक चलेगा। इसे हर रामभक्त गाजे बाजे के साथ शामिल हो हर गरीब अमीर से समर्थन और समर्पण निधि का सहयोग राशि लेने का कार्य करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से संघ के गिद्दी खंड कार्यवाह वरुण कुमार, समाजसेवी संत सिन्हा, हीरालाल गंझू, अखिलेश सिंह, अधिवक्ता बसंत सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, मुरलीधर मिश्रा, अरबिद मिश्रा, शंकर कुमार, नूतन मिश्रा, महिला नेत्री नमिता कुमारी, श्याम सुंदर पाण्डेय, राजेश सिंह, दीपक झा, राजबल्लभ सिंह, दीपक सिंह, नागेंद्र सिंह, उमेश बेदिया, कुणाल सिंह, लक्ष्मण राम आदि उपस्थित थे।