संत रविदास आपसी भाइचारे को ही मानते थे सच्चा धर्म
रामगढ़ : श्री श्री संत शिरोमणि महर्षि रविदास की जयंती के अवसर पर अंबेडकर युवा क्लब रविदास मुहल्ला कोइरी टोला के द्वारा बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
रामगढ़ : श्री श्री संत शिरोमणि महर्षि रविदास की जयंती के अवसर पर अंबेडकर युवा क्लब रविदास मुहल्ला कोइरी टोला के द्वारा बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गाजा-बाजा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग व महिलाएं जमकर अबीर उड़ाकर खुशियां मना रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी भी शामिल हुई। उन्हें आयोजकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने अतिथि को अबीर लगाई। उन्होंने रविदास जी के जीवनी पे प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास भारत के एक महान संत, कवि, समाज-सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे। ईश्वर के प्रति अपने असीम प्यार और अपने चाहने वाले, अनुयायी, सामुदायिक और सामाजिक लोगों में सुधार के लिये अपने महान कविता के जरिए संत रविदास ने के आध्यात्मिकऔर सामाजिक संदेश दिए। कहा कि में सभी लोग संतजी के दिखाए रास्ते पे चले और अपने समाज और देश का नाम रोशन करें। इधर शोभायात्रा पुरे मुहल्ले का भ्रमण किया। मौके पर सनी दास, सुरेंद्र राम, अमित कुमार रवी, शुभम दास, छोटेलाल राम, भुनेश्वर राम, प्रेम राम, बलदेव राम, सोमर राम, सूरज कुमार, रवी राजन राम, कैलाश राम, खुदीराम, राजेंद्र राम, उत्तम कुमार, सावन कुमार, सचिन राम सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।