झमाझम बारिश से लौटी पलानी झरने की रौनक
झमाझम बारिश से लौटी पलानी झरने की रौनक
झमाझम बारिश से लौटी पलानी झरने की रौनक
पतरातू डैम के जलस्तर में पांच इंच का इजाफा
फोटो 21 पतरातू पलानी झरने का मनोरम दृश्य
संवाद सूत्र, पतरातू थर्मल (रामगढ़) : पतरातू लेक रिसार्ट के साथ-साथ पतरातू डैम से महज साडे तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित तालाटांड का पलानी झरना पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है। परंतु इस वर्ष बारिस में कमी के कारण झरने का जल स्रोत लगभग बंद हो चुका था। बीते तीन दिनों के झमाझम बारिश के बाद पलानी झरने की रौनक लौट आई है। इसके साथ ही पर्यटकों का यहां आना जाना भी शुरू हो गया है। पर्यटकों के बढ़ते तादाद को देखते हुए ही डीएमएफटी फंड से यहां विकास के कार्य शुरू हो गए हैं। इधर लगातार बारिश होने के कारण पतरातू डैम का जलस्तर में पांच इंच की बढ़ोतरी हुई है। इस संबंध में भी पीपीएसएस शेष परिसंपत्ति के संपदा पदाधिकारी आरके निराला ने बताया कि तीन दिनों पूर्व पतरातू डैम का जलस्तर 1319.07 आर एल था जो गुरुवार को 1320.02 आर एल दर्ज किया गया है। पतरातू डैम का अधिकतम जलस्तर 1332.05 आरएल है। अधिकतम जल भंडारण क्षमता तक पहुंचने से पूर्व प्रबंधन द्वारा नलकारी नदी के बहाव को देखते हुए फाटक खोले जाते हैं। फिलहाल पतरातू डैम का जलस्तर अपने जल भंडारण क्षमता से काफी कम है।