भाजपा ने कुजू में निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक हुए शामिल
भाजपा ने कुजू में निकाली तिरंगा यात्रा विधायक हुए शामिल
भाजपा ने कुजू में निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक हुए शामिल
संवाद सूत्र, कुजू(रामगढ़):आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा मांडू प्रखंड द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। बाइक यात्री कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय से शुरू होकर मुरपा, श्रीराम चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, कुजू चौक, डटमामोड़ आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए नयामोड़ पहुंचे और यहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता-पदाधिकारी अमृत महोत्सव को ले हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। यात्रा में जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, मंडल प्रभारी महेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, दिनेश्वर प्रसाद साहू, जगेश्वर प्रजापति, अशोक कुमार, रतन प्रसाद साहू, नीरज झा, रवि साहू,विवेक गुप्ता, डिंपल प्रजापति, आशीष कुमार, निर्मल करमाली, पंचित महतो, सूरज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद साहू, अखिलेश्वर प्रसाद, गणेश सोनी, विपिन गुप्ता, मोहित पटेल, राहुल पटेल, ज्ञानी साव, अमित गुप्ता, विश्वजीत, अवधेश, ऋषभ सहाय, उमेशचंद्र पटेल, श्रवण सिंह, मिथिलेश मेहता, संतोष मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।