भाकपा का 23वां अंचल सम्मेलन भुरकुंडा में संपन्न, कमेटी का हुआ गठन
भाकपा का 23वां अंचल सम्मेलन भुरकुंडा में संपन्न कमेटी का हुआ गठन
भाकपा का 23वां अंचल सम्मेलन भुरकुंडा में संपन्न, कमेटी का हुआ गठन
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : भाकपा पतरातू अंचल का 23वां सम्मेलन रविवार को भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। सम्मेलन की शुरूआत संगठन का झंडा फहरा व शहीद वेदी में पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तीन सदस्यीय मंडल नरेश मंडल, नौशाद हुसैन व मनोज कुमार महतो ने की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षक चितरंजन महतो व भाकपा जिला सचिव विष्णु कुमार मौजूद थे। मौके पर महेंद्र पाठक ने कहा की वर्तमान समय में देश के अंदर जो संकट के बादल हंै उससे जनता बहुत ही असहाय महसूस कर रही है। सरकार सार्वजनिक उपकरणों को बेचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। वहीं विष्णु कुमार ने कार्य रिपोर्ट रखते हुए कहा कि संगठन को मजबूत एवं संघर्षशील प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भागीदारी से आंदोलन को मजबुत किया जा सकता है। एटक नेता नरेश मंडल ने कहा मजदूर किसान विरोधी नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। जिसके कारण मजदूर वर्ग को संघर्ष करना पड़ रहा है। सम्मेलन में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अंचल सचिव मनोज कुमार महतो, सहायक सचिव पोचाई प्रसाद व नारायण प्रजापति, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु महतो को बनाया गया। वहीं आगामी 28 अगस्त को होने वाले जिला सम्मेलन को ले तैयारी व डेलिगेशन का चयन किया गया। मौके पर नौशाद हुसैन, नारायण प्रजापति, संतोष मुंडा, मनोज पहान, अभिमन्यु महतो, रमेश कुमार महतो, प्रेम पासवान, चिरंजन महतो, मंगल नायक, राजेश साव, राजकिशोर बेदिया, विजय राम, विजय कुमार, नरेश बेदिया, प्रभात कुमार महतो, अंकित कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुमार साव, नारायण प्रजापति, किशोर तिर्की आदि मौजूद थे।