Move to Jagran APP

खुखड़ी खाने से दर्जनों की बिगड़ी तबीयत, फुड प्वाइजनिंग के हुए शिकार

खुखड़ी खाने से दर्जनों की बिगड़ी तबीयत फुड प्वाईजनिंग के हुए शिकार

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 09:09 PM (IST)
खुखड़ी खाने से दर्जनों की बिगड़ी तबीयत, फुड प्वाइजनिंग के हुए शिकार
खुखड़ी खाने से दर्जनों की बिगड़ी तबीयत, फुड प्वाइजनिंग के हुए शिकार

खुखड़ी खाने से दर्जनों की बिगड़ी तबीयत, फुड प्वाइजनिंग के हुए शिकार

loksabha election banner

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : भदानीनगर क्षेत्र के मतकमा गांव में खुखड़ी खाने से दर्जन भर से अधिक लोगों की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिल्हाल सभी खतरे से बाहर हैं। घटना बीती रात्रि की है। जानकारी के अनुसार मतकमा निवासी कार्तिक महतो व दिलीप महतो का पूरा परिवार खुखड़ी खाने से फुड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ है। बताया जाता है कि कार्तिक महतो व दिलीप महतो के घर में बीती रात्रि खुखड़ी की सब्जी बनी थी। यह खुखड़ी पास के ही तालाब के पास से लाया गया था। खुखड़ी खाने के बाद सभी लोगों को उल्टी होनेे लगी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें भदानीनगर के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां सभी को इंजेक्शन व स्लाइन चढ़ाया गया। रविवार को सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उल्टी आने के बाद 108 नंबर पर फोन करने के बाद भी कोई रिस्पोंस नहीं मिला। इसके बाद जैसे-तैसे सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुखड़ी खाने से 46 वर्षीय कार्तिक महतो, 32 वर्षीय दिलीप महतो, 62 वर्षीय परमेश्वर महतो, 28 वर्षीय अमित कुशवाहा, 25 वर्षीय मंजू देवी, 22 वर्षीय सुशीला देवी, 59 वर्षीय आभो देवी, 10 वर्षीय उत्कर्स, 2 वर्षीय अंजनी कुमारी, 30 वर्षीय सबीता देवी, 12 वर्षीय अनुराग, 16 वर्षीय संकित, 14 वर्षीय अनुराग, 32 वर्षीय शीला देवी, 16 वर्षीय संजना देवी व 70 वर्षीय मोहिनी देवी की तबीयत बिगड़ी थी। इधर घटना की सूचना फैलते ही लोगों में खुखड़ी को ले हड़कप मचा है। बुर्जुग ग्रामीणों के अनुसार कुछ खुखड़ी जहरीले भी होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.